लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने PM Security Breach मामले में सुनवाई से किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 18:41 IST

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि चूंकि मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए वह इस मामले को नहीं सुनेगा

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम सुरक्षा के मुद्दे पर दायर याचिका को सुनने से किया इनकार याचिका में कहा गया है कि एसपीजी को राज्यों की शक्तियों से परे पूरी छूट दी जाए बीते 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुए चूक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने दायर मामले को सुनने से इनकार कर दिया।

मामले में दायर याचिका पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि चूंकि संबंधित मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसलिए हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई करने का अधिकार नहीं रखता है।

हालांकि कोर्ट ने मामले को खारिज नहीं किया और इसे 30 अप्रैल 2022 तक के लिए स्थगित करने का आदेश दे दिया। 

जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच के सामने इस याचिका के जरिये गुहार लगाई गई थी कि राज्यों की सीमा से परे एसपीजी को अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त प्रावधानों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा कार्यों के निर्वहन की पूरी शक्ति दी जाए।

इसके साथ ही इस याचिका में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा राज्यों के विवेक पर नहीं छोड़ा जा सकता है। याची आशीष कुमार के द्वारा दायर इस याचिका में बताया गया है कि भारत में दो-दो प्रधानमंत्रियों की हत्या उनके पद पर रहते हुए है। इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में होने वाली कोई भी चूक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। 

मालूम हो कि बीते 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपंजाब के दौरे पर थे। लेकिन उसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई जब पीएम मोदी बठिंडा से हुसैनीवाला जा रहे थे। उस समय उनकी सुरक्षा में भारी चूक हुई। 

किसान प्रदर्शनकारियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक ठहर गया था। जिसके बाद यह मुद्दा देशव्यापी बन गया और सभी ने पीएम की सुरक्षा में हुई इस चूक के लिए पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया था।  

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टनरेंद्र मोदीस्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुपपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज