लाइव न्यूज़ :

Delhi: दिवाली की रात दिल्ली में रात भर दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां, आग लगने के 269 फोन आए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 13:04 IST

Delhi Fire Accident: दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि दिवाली की रात उसे 269 आपातकालीन कॉल मिलीं, हालाँकि किसी बड़ी दुर्घटना या हताहत की सूचना नहीं मिली।

Open in App

Delhi Fire Accident:  दिल्ली दमकल सेवा को दिवाली की रात आग लगने संबंधी 269 फोन आए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हालांकि आग लगने संबंधी घटनाओं में किसी की जान जाने या किसी के घायल होने सहित किसी बड़ी घटना की कोई सूचना नहीं थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभाग पूरे त्योहार के दौरान हाई अलर्ट पर था और सभी दमकल केंद्रों एवं त्वरित प्रतिक्रिया टीम को समूचे शहर में तैनात किया गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें मध्यरात्रि तक आग लगने संबंधी 269 फोन आए। सौभाग्य से कहीं कोई बड़ी घटना नहीं थी।’’ उन्होंने बताया कि फोन पर मिली अधिकतर सूचनाएं पटाखों और दीयों से छोटी-मोटी आग लगने से संबंधित थीं। डीएफएस ने पहले ही अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और यह सुनिश्चित किया था कि सभी वाहनों और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जाए और उन्हें तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रखा जाए।

अधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही विस्तृत योजना बनाई गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली अग्निशमन सेवा दिवाली के दौरान आग से संबंधित घटनाओं से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल डीएफएस को दिवाली की रात 200 से अधिक ‘कॉल’ आए थे।

टॅग्स :दिवालीदिल्ली पुलिसदिल्लीअग्निकांडDelhi Fire Service
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला