लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सिंघू बॉर्डर पर एक और किसान ने की आत्महत्या, कृषि कानूनों पर गतिरोध से थे परेशान

By विशाल कुमार | Updated: November 10, 2021 12:13 IST

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से संकेत मिलता है कि किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या की है. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब जिले के रहने वाले थे.भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) एकता सिधूपुर से जुड़े थे.वह कृषि कानूनों को निरस्त करने के गतिरोध से परेशान हैं.

नई दिल्ली: पिछले करीब एक साल से किसान आंदोलन का केंद्र बनने वाले एक सिंघू बॉर्डर पर एक मॉल के पास एक पेड़ पर बुधवार की सुबह एक 45 वर्षीय किसान का शव मिला.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से संकेत मिलता है कि किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या की है. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह तहसील के रूढ़की गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में की गई है. वह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) एकता सिधूपुर से जुड़े थे.

बीकेयू एकता सिधूपुर के फेतहगढ़ साहिब के जिला संयोजक गुरजिंदर सिंह ने कहा कि सुबह करीब छह बजे उन्हें घटना की सूचना मिली और पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वह सोमवार को अपने गांव से वापस सिंघू सीमा स्थल पर लौटे थे. पिछले दो दिनों में किसानों के साथ अपनी बातचीत में, उन्होंने उल्लेख किया था कि वह कृषि कानूनों को निरस्त करने के गतिरोध से परेशान हैं और किसानों के एक साल से अधिक समय से विरोध करने के बावजूद, सरकार किसानों की मांगों को नहीं सुन रही है.

गुरजिंदर ने कहा कि मृतक ने कोई नोट नहीं छोड़ा. उनके बाएं हाथ पर एक शब्द जिम्मेदार लिखा है. मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और एक 20 वर्षीय बेटा है.

टॅग्स :किसान आत्महत्याकिसान आंदोलनFarmersदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र