लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: कपिल मिश्रा से आगे चल रहे AAP उम्मीदवार ने दिया बड़ा बयान, कहा- लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो...

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 11:29 IST

मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं। आप उम्मीदवार ने कहा कि  मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपना विश्वास जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के परिणाम आने से पहले ही देश की राजधानी में पार्टी मुख्यालय व सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।दिल्ली के अलग-अलग सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली के अलग-अलग सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं।

आप उम्मीदवार ने कहा कि  मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल पर अपना विश्वास जताया है। लोग ऐसा नागरिक चाहते हैं जो अपने नागरिकों की देखभाल करे। दिल्ली के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है; मैं उनको धन्यवाद करता हूँ।

बता दें कि चुनाव के परिणाम आने से पहले ही देश की राजधानी में पार्टी मुख्यालय व सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं।  इसी बीच दिल्ली स्थिति आम आदमी पार्टी कार्यलय में एक पोस्टर देखने को मिला है, जिसमें लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ें। इससे साफ है कि AAP राष्ट्र के मुद्दों पर भाजपा की जगह लेना चाह रही है। 

इसके अलावा, दिल्ली स्थिति भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक पोस्टर लगा है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।  इस पोस्टर में कुछ ऐसा लिखा है, जिसपर लोग कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी ने पहली ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। 

पोस्टर पर गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर है और लिखा है- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' इस पोस्टर को बीजेपी की दिल्ली यूनिट ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले बीजेपी नेताओं ने जीत का दावा किया है। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 

पोस्टर को टाइम्स नाउ की पत्रकार मेघा प्रसाद ने भी शेयर किया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे क्योंकि हमने सारे वादे पूरे किए हैं और 12 बजे के बाद जो नतीजे आएंगे वो हमारे ही पक्ष में होगा।

बीजेपी के नेता रमेश खन्ना ने कहा, हम ही जीत रहे हैं हमारी ही सरकार बनेगी। हमारा अनुभव है कि लोगों का मन सरकार बदलने का है इस बार बीजेपी सरकार आने वाली है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमॉडल टाउनकपिल मिश्रआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र