लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

By विशाल कुमार | Published: March 24, 2022 12:44 PM

सितंबर 2020 में, दिल्ली पुलिस ने खालिद को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे21 मार्च, से आज 23 मार्च तक तीन बार खालिद की जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया गया था। अदालत ने 3 मार्च को अभियोजन पक्ष और खालिद के वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

नई दिल्ली: 14 सिंतबर, 2020 से जेल में बंद छात्रनेता और कार्यकर्ता उमर खालिद की जमानत याचिका आज 23 मार्च, 2022 को एक बार फिर खारिज हो गई।

फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी को हिला देने वाले दिल्ली दंगों के संबंध में उन पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाया गया है।

21 मार्च, से आज 23 मार्च तक तीन बार खालिद की जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया गया था।  अदालत ने 3 मार्च को अभियोजन पक्ष और खालिद के वकील की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सितंबर 2020 में, दिल्ली पुलिस ने खालिद को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। 

एफआईआर संख्या 59/2020 के सिलसिले में कई बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं और वकीलों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ज्यादातर मुसलमान हैं। उन पर देशद्रोह और हत्या और हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की 18 अन्य धाराओं का भी आरोप लगाया गया था।

दस दिन बाद हिरासत में रहने के दौरान भी उन्हें दिल्ली के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में मुस्लिम बहुल इलाके खजूरी खास में और उसके आस-पास हिंसा से संबंधित एक अन्य मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था।

सुनवाई के दौरान खालिद ने अदालत को बताया कि अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ अपना मामला साबित करने के लिए चुनिंदा समाचार चैनलों से प्राप्त फुटेज के अलावा सबूतों की कमी है।

फरवरी 2020 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

खालिद के अलावा, कार्यकर्ता खालिद सैफी, जेएनयू छात्रा नताशा नरवाल व देवांगना कालिता, जामिया समन्वय समिति की सदस्य सफूरा जरगर, आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन और कई अन्य लोगों के खिलाफ भी यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :उमर खालिददिल्लीकोर्टदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतAllahabad High Court: शादी में मिले उपहारों की लिस्ट क्यों है जरूरी, हाईकोर्ट ने बताया

भारत'कोमा', 'ब्रेन हेमरेज' और फिर.., नहीं था रास्ता आसान, लेकिन दिल्ली के माधव ने CBSE 12वीं की परीक्षा में 93% लाकर.. किया नाम रोशन

भारतNaveen Jaihind On Swati Maliwal: 'स्वाति की जान खतरे में है, अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होनी चाहिए', स्वाति के पूर्व पति ने कहा

भारतDelhi High Court: बेटी की आबरू लूटने वाला पिता दोषी करार, कोर्ट ने दिया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

भारतAmit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, इन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के पास नहीं है अपनी कार