लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस ने व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज, बाजारों को फिर से खोलने की मांग की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक ज्ञापन सौंपकर व्यवसायियों एवं दुकानदारों को वित्तीय पैकेज देने की मांग की है और कहा है कि सोमवार से महानगर में धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया के तहत बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) ने बयान जारी कर कहा कि निर्माण गतिविधियों और औद्योगिक उत्पादन की बहाली की अनुमति देना ‘‘लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कवायद’’ है।

डीपीसीसी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, ‘‘अगर फैक्टरियों में उत्पादन शुरू भी हो जाता है और दुकान बंद रहेंगी तो वे कच्चा माल कहां से खरीदेंगे और जब बाजार एवं दुकानें बंद रहेंगी तो वे अपने उत्पाद कहां बेचेंगे?’’

डीपीसीसी ने उपराज्यपाल को ‘‘बाजारों में व्यवसाय शुरू किए जाने एवं खुदरा गतिविधियां शुरू करने के लिए’’ 11 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा।

व्यवसायियों की चिंताओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जब स्थिति ठीक होगी तो हर चीज खुल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका