लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर निशाना , SCO समिट में कहा- आतंक के मददगारों की जवाबदेही तय हो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2023 13:25 IST

बैठक में चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फु, रूस के सर्गेइ शोइगु, ताजिकिस्तान के कर्नल जनरल शेराली मिर्जो, ईरान के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रेजा घराई अश्तियानी और कजाखस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल रुस्लान झाक्सिलिकोव ने दिल्ली में हुई बैठक में भाग लिया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बैठक में भाग नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने एससीओ के रक्षा मंत्रियों की एक अहम बैठक में हिस्सा लियापाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बैठक में भाग नहीं लियाराजनाथ सिंह ने आतंक के मददगारों की जवाबदेही तय करने की बात कही

नई दिल्ली: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की एक अहम बैठक  शुक्रवार, 28 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित हुई। भारत, रूस, चीन और एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। पाकिस्तान ने इस बैठक से दूरी बनाई। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आतंकवाद को वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया गया।

भारत ने बैठक में पाकिस्तान को परोक्ष रूप से निशाने पर लिया और आठ सदस्य देशों से सामूहिक रूप से आतंकवाद और उसके सभी रूपों को खत्म करने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने आतंकी गतिविधियों के लिए सहायता या धन देने वालों पर जवाबदेही तय करने की बात भी की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बैठक में भाग नहीं लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी इलाके में एक आतंकवादी हमले में पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, "यदि कोई राष्ट्र आतंकवादियों को आश्रय देता है, तो यह न केवल दूसरों के लिए बल्कि खुद उसके के लिए भी खतरा पैदा करता है। किसी भी तरह का आतंकवादी कृत्य या किसी भी रूप में इसका समर्थन मानवता के खिलाफ एक बड़ा अपराध है। शांति और समृद्धि इस खतरे के साथ नहीं रह सकती है" 

रक्षा मंत्री ने इस बैठक में कहा, "अगर हम एससीओ को मजबूत और अधिक विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय समूह बनाना चाहते हैं तो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटना होनी चाहिए। भारत सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एससीओ को एक महत्वपूर्ण संगठन के रूप में देखता है। हम एक राष्ट्र के तौर पर एससीओ सदस्य देशों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करना चाहते हैं।" 

बता दें कि बैठक में चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फु, रूस के सर्गेइ शोइगु, ताजिकिस्तान के कर्नल जनरल शेराली मिर्जो, ईरान के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रेजा घराई अश्तियानी और कजाखस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल रुस्लान झाक्सिलिकोव ने दिल्ली में हुई बैठक में भाग लिया।

टॅग्स :राजनाथ सिंहचीनपाकिस्तानटेरर फंडिंगRajnath Union Defense
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज