लाइव न्यूज़ :

सीवीसी ने सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:46 IST

Open in App

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सभी सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार का पर्दाफाश (व्हिसलब्लोइंग) करने के लिए लोगों को जागरूक करने और अगले महीने से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। ‘व्हिसलब्लोअर’ शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो सरकारी संगठन में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता है। सीवीसी ने ग्राहकों पर आधारित गतिविधियों वाले संगठनों द्वारा नागरिकों और ग्राहकों के लिए शिकायत निवारण शिविर लगाने का भी सुझाव दिया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, संगठन भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर नागरिकों को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में ‘‘जागरूकता ग्राम सभा’’ भी आयोजित कर सकते हैं। सतर्कता सप्ताह 26 अक्टूबर से एक नंवबर तक मनाया जाएगा जिसकी विषय-वस्तु ‘‘स्वतंत्र भारत @75 : अखंडता के साथ आत्म निर्भरता’’ होगी। 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस विषय-वस्तु का चयन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने वाले संगठनों को रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं: प्रधानमंत्री

भारतसुरेश एन पटेल बने देश के नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

भारतरात नौ बजे के मुख्य समाचार

भारतशाम छह बजे के मुख्य समाचार

कारोबार42 मामलों में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई की सीवीसी की सलाह को ‘नजरअंदाज’ किया गया: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र