लाइव न्यूज़ :

कोरोनो वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों को धमकाया, वीडियो में किया गया दावा

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:59 IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में रानीपुरा को संक्रमणमुक्त करने निकले स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ रहवासी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमका रहे हैं। इस वीडियो में एक रहवासी को यह कहते सुना जा सकता है कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी गाड़ी समेत तुरंत रवाना हो जायें। वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनो वायरस संक्रमण की रोकथाम करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को यहां रविवार को अलग-अलग घटनाओं में असहयोग, बदसलूकी और धमकियों तक का शिकार होना पड़ा। इन वाकयों के कई वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं।

इंदौरः कोरोनो वायरस संक्रमण की रोकथाम करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को यहां रविवार को अलग-अलग घटनाओं में असहयोग, बदसलूकी और धमकियों तक का शिकार होना पड़ा। इन वाकयों के कई वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं। उनमें से अधिकांश वीडियो उस रानीपुरा इलाके के बताये जा रहे हैं जहां कोरोनो वायरस संक्रमण के मरीज लगातार मिलने से स्वास्थ्य विभाग की खास निगरानी है। 

ऐसे ही एक वीडियो में स्वास्थ्य विभाग का एक डॉक्टर पुलिस के एक आरक्षक से मदद मांगते हुए कहता सुनायी पड़ रहा है, "आपके पास (पुलिस के) कितने जवान हैं? लोग हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब हमने एक व्यक्ति को सड़क पर थूकने से मना किया, तो उसने हमारे लिये अपशब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे धमकी भी दी कि वह मुझे डॉक्टर की नौकरी से हटवा देगा।" 

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में रानीपुरा को संक्रमणमुक्त करने निकले स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ रहवासी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमका रहे हैं। इस वीडियो में एक रहवासी को यह कहते सुना जा सकता है कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी गाड़ी समेत तुरंत रवाना हो जायें। वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

इन वाकयों के बारे में पूछे जाने पर सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी बीडी त्रिपाठी ने कहा, "आला अफसरों और प्रभावशाली हस्तियों की मदद से रानीपुरा के रहवासियों को कोरोनो वायरस संक्रमण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जहां तक इस इलाके में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का सवाल है, तो वहां पुलिस बल पहले से तैनात है।" 

इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था। अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक इंदौर के 20 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की तसदीक हुई है। इनमें शामिल 65 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 

इसके अलावा, शहर के रानीपुरा क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष ने शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा। वह कोरोनो वायरस संक्रमण का संदिग्ध मरीज था। हालांकि, इस संक्रमण को लेकर उसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों