लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज AIIMS की तीसरी मंजिल से कूदा, टिन की छत पर आकर गिरा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2020 13:05 IST

Coronavirus: मरीज दिल्ली के आईपी स्टेट एरिया के माता सुंदरी रोड का रहने वाला है और उसे 31 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज जय प्रकाश नारायन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली के AIIMS में भर्ती एक संदिग्ध मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की है.संदिग्ध कोरोना प्रभावित मरीज एम्स के ट्ऱॉमा सेंटर में भर्ती था.

नई दिल्लीः  कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच दिल्ली के AIIMS में भर्ती एक संदिग्ध मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की है. संदिग्ध कोरोना प्रभावित मरीज एम्स के ट्ऱॉमा सेंटर में भर्ती था. इस मरीज की उम्र 37 साल है और आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसकी टांगें टूट गईं। हालांकि अभी भी उसके कोरोना के रिज्लट्स का इंतजार किया जा रहा है. 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मरीज दिल्ली के आईपी स्टेट एरिया के माता सुंदरी रोड का रहने वाला है और उसे 31 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज जय प्रकाश नारायन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

शनिवार की रात उसने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. कूदने के बाद वह टिन से बनी छत पर गिरा और उसके बाद जमीन पर आया, जिससे उसकी जान बच गई. 

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के शक में क्वारंटाइन किए गए कई लोग अबतक आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं. इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज ने क्वारंटाइन के दौरान कूदकर जान दी थी, वहीं शुक्रवार को कथित तौर पर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अमृतसर में कोरोना वायरस से प्रभावित होने के डर से आत्महत्या कर ली.

ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला, जहां शामली जिले में एक मरीज ने क्वारंटाइन के दौरान आत्महत्या कर ली. हालांकि मौत के बाद टेस्ट रिजल्ट्स आने पर पता चला कि उसे कोरोना नहीं था.

आपको बता दें, दिल्ली में शनिवार को 59 और व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महानगर में इस बीमारी के मामले बढ़कर 445 हो गए. देश में कोरोना वायरस के 3,488 मामलों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग दिल्ली में हैं. दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद सर गंगा राम अस्पताल के 100 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को पृथक वास में भेज दिया गया. दिल्ली सरकार ने केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए