लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अब कोरोना संक्रमण के लोकल ट्रांसमिशन के संकेत, प्रशासन की चिंता बढ़ी, घर में रहकर ही जीत पाएंगे जंग

By महेश खरे | Updated: April 1, 2020 07:16 IST

अहमदाबाद, भावनगर में भी मामले गुजरात के तीन और महत्त्वपूर्ण महानगरों में संक्रमित लोगों की हिस्ट्री में भी लोकल ट्रांसमिशन के संकेत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मनपा की टीमें सक्रिय हो गई हैं. लॉकडाउन के पालन में सख्ती किए जाने के पीछे भी यही कारण है.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के चार महानगरों में कोरोना के लोकल ट्रांसमिशन के जरिए संक्रमण का पता लगने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है.सूरत में रांदेर क्षेत्र के 67 वर्षीय बुजुर्ग की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद महानगर पालिका (मनपा) के आयुक्त बंछानिधि पाणी ने बताया कि संक्रमित बुजुर्ग ने विदेश यात्रा नहीं की है.

गांधीनगरः गुजरात के चार महानगरों में कोरोना के लोकल ट्रांसमिशन के जरिए संक्रमण का पता लगने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है. सूरत में रांदेर क्षेत्र के 67 वर्षीय बुजुर्ग की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद महानगर पालिका (मनपा) के आयुक्त बंछानिधि पाणी ने बताया कि संक्रमित बुजुर्ग ने विदेश यात्रा नहीं की है. यह लोकल ट्रांसमिशन से संक्रमित हुआ है. अभी तक सूरत समेत गुजरात के अन्य शहरों में मिले पॉजीटिव मामलों के पीछे विदेश या दूसरे राज्य में प्रवास के दौरान संक्रमित होने की हिस्ट्री पाई जाती रही है.

संकेत मिल रहे हैं कि रांदेर में लाउंड्री संचालक यह बुजुर्ग लाउंड्री पर आए किसी स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में आने से हुए संक्रमण का यह नतीजा है. संक्रमण फैलने की जांच की जा रही है. अहमदाबाद, भावनगर में भी मामले गुजरात के तीन और महत्त्वपूर्ण महानगरों में संक्रमित लोगों की हिस्ट्री में भी लोकल ट्रांसमिशन के संकेत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मनपा की टीमें सक्रिय हो गई हैं. लॉकडाउन के पालन में सख्ती किए जाने के पीछे भी यही कारण है.

स्वास्थ्य विभाग की अग्र सचिव जयंती रवि ने भावनगर के चार पॉजिटिव मामलों में लोकल ट्रांसमिशन की ओर इशारा किया. मंगलवार को मिले दो मामलों में एक अहमदाबाद और एक अहमदाबाद से सटी गांधीनगर सीमा का है. दोनों मामलों में भी लोकल ट्रांसमिशन के संकेत मिले हैं.

क्या है लोकल ट्रांसमिशन

विदेशी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्थानीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है. वह अनजाने में परिवार, अन्य मित्रों के संपर्क में आने से उनको भी संक्रमित कर देता है. यही लोकल ट्रासमिशन है. यह चेन संपर्क में आने से बढ़ती जाती है. सोशल डिस्टेंस बनाए रखना और घर में ही रहना इसका एकमात्र उपाय है.

पुणे में फंसे 23 गुजराती

गुजरात के भावनगर से कुछ दिन पहले विहार करते जैन साधु साध्वियों के साथ भावनगर जिले के 23 यात्री महाराष्ट्र् के पुणे शहर में फंसे गए हैं. पालिताना के भाजपा नेता गोपाल भाई वाघेला ने जिला कलेक्टर से इन यात्रियों को वापस लाने की मांग की है. भगवंतों के साथ गए ये यात्री पुणे के गुरु नानक नगर स्थित वासुपूज्य स्वामी तीर्थधाम में रु के हुए हैं.

ट्रेन से प.बंगाल जाएंगी दवाइयां

पश्चिम रेलवे और गुजरात की पहली पार्सल एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल के जरूरतमंदों के लिए दवाइयां, मेडिकल उपकरण, बिस्किट, खाद्यतेल और किराने का सामान भेजा जाएगा. अहमदाबाद के कांकरिया शेड से यह खास ट्रेन सामग्री भर कर पश्चिम बंगाल के संकरेल स्टेशन की ओर रवाना होगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र