लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: करगिल में पहला केस, ईरान से लौटे तीर्थयात्रियों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 17:27 IST

आयुक्त (स्वास्थ्य) रिग्जिन सम्फेल ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति की रिपोर्ट आ गई है। उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति करगिल की चितान सीमा के संजक इलाके का रहने वाला है।’’ उन्होंने बताया कि उसे पहले ही अस्पताल मे पृथक रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के नेतृत्व में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमों को संजक-चितान इलाके में भेजा गया है। वह करगिल के अचनथांग इलाके में भी गया था। वह वहां किस-किस से मिला, यह पता लगाने के लिए भी एक टीम को भेजा गया है।

लेह/जम्मूः करगिल में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आयुक्त (स्वास्थ्य) रिग्जिन सम्फेल ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति की रिपोर्ट आ गई है। उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति करगिल की चितान सीमा के संजक इलाके का रहने वाला है।’’ उन्होंने बताया कि उसे पहले ही अस्पताल मे पृथक रखा गया है।

सम्फेल ने बताया कि यह संक्रमित व्यक्ति किस-किस से मिला, यह पता लगाने और उचित कार्रवाई करने के लिए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के नेतृत्व में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमों को संजक-चितान इलाके में भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पता चला है कि वह करगिल के अचनथांग इलाके में भी गया था। वह वहां किस-किस से मिला, यह पता लगाने के लिए भी एक टीम को भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति विदेश यात्रा पर नहीं गया था। वह ईरान से लौटे तीर्थयात्रियों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे