लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 14 हजार पार, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 90 हुई

By निखिल वर्मा | Updated: May 25, 2020 16:24 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद आज कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी है. दिल्ली में अब 90 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज से कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में 2,000 नए बेड उपलब्ध होंगे। भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या 1.38 लाख पार पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या 4000 पार हो गई है.

दिल्ली में कोविड-19 के 635 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़कर 14,053 हो गए। वहीं वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 276 है। दिल्ली सरकार के दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शहर में कोविड-19 के 7,006 मरीजों का अभी इलाज जारी है और 6,771 लोग ठीक हो चुके हैं या शहर से जा चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बावजूद दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। 

केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो उनकी सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ऑनलाइन प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने के बाद से कोविड-19 के करीब 3,500 मामले सामने आए हैं। केंद्र ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी और 18 मई को इसका चौथा चरण शुरू हो गया था।

केजरीवाल ने कहा, “ दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 मरीजों के लिए 4,500 बेड हैं और इनमें से केवल 2,000 भरे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए सोमवार से निजी अस्पतालों में 2,000 नये बेड उपलब्ध होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम जिनके पास 50 बेड या उससे अधिक की क्षमता है उन्हें निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस मरीजों के लिए कुल बेड क्षमता में से 20 प्रतिशत आरक्षित रखें।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवालदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र