लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मांगा आयोग के अधिकारियों से फिर से मिलने का समय

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:22 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात करने वाले पार्टी प्रतिनिधिमंडल को अनधिकृत करार देते हुए फिर से भेंट करने का समय मांगा है।

मंगलवार को कांग्रेस के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से लखनऊ में मुलाकात की थी। आयोग के अधिकारी इन दिनों राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस की तरफ से भेजे गए पत्र में जिन लोगों का नाम लिखा था उन्होंने ही आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया कर्मी चाहें तो वह पत्र उन्हें साझा किया जा सकता है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आयोग को एक पत्र लिखकर कहा था कि मंगलवार को जिस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी वह इसके लिए अधिकृत नहीं था।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को संबोधित इस पत्र में बृहस्पतिवार को लल्लू की अगुवाई में पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यता वाले प्रतिनिधिमंडल को आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने का समय देने का अनुरोध किया गया है।

मंगलवार को आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि वे पार्टी महासचिव (संगठन) दिनेश सिंह के निर्देश पर आयोग से मिलने गए थे। बाद में क्या हुआ उन्हें नहीं पता।

मंगलवार को आयोग से मुलाकात करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान के साथ-साथ ओंकार नाथ सिंह और मोहम्मद अनस खान शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?, असम सरकार शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, अन्नाद्रमुक विधायक एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम गुट ने विजय सरकार को किया समर्थन

स्वास्थ्यपदभार संभालने के बाद चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मई 2026 में 80 साल के होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतकौन हैं मनोज अग्रवाल और सुब्रत गुप्ता?, टीएमसी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतनोएडा में श्रमिक हिंसक आंदोलन, 11 अधिकारी पर गाज?, 5 अपर पुलिस उपायुक्त और 6 सहायक पुलिस आयुक्त का तबादला, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया उलटफेर?