लाइव न्यूज़ :

संकट से निपटने में विफल रहे कांग्रेस नेता ‘‘हास्यास्पद झूठ’’ बोल रहे हैं: अमरिंदर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता राज्य में ‘संकट से ठीक से नहीं निपट पाने पर अपनी अक्षमता को स्पष्ट रूप से छिपाने के प्रयास’ में ‘‘हास्यास्पद झूठ’’ बोल रहे हैं।

कुछ घंटे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया था कि पार्टी के 78 विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व को लिखे पत्र में सिंह को हटाने की मांग की थी और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया।

इसी बयान की पृष्ठभूमि में सिंह ने यह टिप्पणी की।

अमरिंदर सिंह ने उस तथाकथित पत्र, जिसमें उनके प्रति अविश्वास जताया गया है ,के संबंध में कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस नेता सुरजेवाला द्वारा बताई गई विधायकों की अलग-अलग संख्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘यह हास्यास्पद है।’’

रावत ने शुक्रवार को प्रेस में दिए एक बयान में कहा था कि इस मुद्दे पर 43 विधायकों ने आलाकमान को पत्र लिखा था।

सिंह ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पूरी पार्टी पर नवजोत सिंह सिद्धू के हास्य और नौटंकी का असर हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने मेरे खिलाफ पत्र लिखा है। पार्टी में ये तो हालात हैं। वे अपने झूठ में भी तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस में पूरी तरह से अव्यवस्था के हालात हैं, दिन प्रतिदिन संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसके अधिकतर वरिष्ठ नेताओं का पार्टी की कार्य प्रणाली से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि जिन 43 विधायकों ने उक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, उन्हें "दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था।’’

सिंह ने कहा, ‘‘यह देखकर दुख होता है कि अपने गलत कामों को उचित ठहराने के लिए वे साफ झूठ बोल रहे हैं।’’

इससे पहले, कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने कहा था कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों का विश्वास खो देता है तो उसे पद पर नहीं बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा था, “(पंजाब में) 79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था। अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते। मुख्यमंत्री एक तरफ और 78 विधायक एक तरफ और आप उन्हें सुनना नहीं चाहते।”

सुरजेवाला ने कहा था, “सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा कि मैंने आपको बताया, 78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया।”

गौरतलब है कि इससे पहले अमरिदंर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के उस आरोप का खंडन किया था कि वह विधायकों का विश्वास खो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया