लाइव न्यूज़ :

'संसद में फिल्म अभिनेत्रियां आईं थीं, लेकिन देश की राष्ट्रपति नहीं', कांग्रेस ने पीएम मोदी को आदिवासी और महिला विरोधी कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 26, 2023 15:36 IST

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संसद के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाकर पीएम मोदी को दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, मोदी सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैसंसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठायापवन खेड़ा ने फिर से इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला

नई दिल्ली: संसद के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की गैरमौजूदगी को कांग्रेस बड़ा सियासी मुद्दा बनाने के मूड में है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेसमोदी सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। अब दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने फिर से इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला।

पवन खेड़ा ने कहा, "पीएम मोदी की असलियत उस दिन सामने आ गई, जब संसद में फिल्म अभिनेत्रियां आईं थीं, लेकिन देश की राष्ट्रपति नहीं थीं। तभी राहुल गांधी जी कहते हैं कि आप जातिवादी हैं। आप दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के खिलाफ हैं। आप बृजभूषण सिंह को निकाल नहीं पाए और बात महिला अधिकारों की करते हैं।"

पवन खेड़ा ने महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि आपको सत्ता में रहते हुए करीब 10 साल होने वाले हैं, आप महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लाए? और आज जब बिल लेकर आए हैं, तो इसे कानून बनने में करीब 10 साल लगेंगे। ये आपकी नीयत है। 

उन्होंने आगे कहा, "PM मोदी ने मध्य प्रदेश में कहा- कांग्रेस 'महिला आरक्षण बिल' की विरोधी है। जब 1989 में राजीव गांधी जी महिला आरक्षण बिल लेकर आए, तब अटल बिहारी बाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी, राम जेठमलानी जी, जसवंत सिंह जी जैसे BJP के नेताओं ने राज्यसभा में ये बिल गिरा दिया।"

पवन खेड़ा ने कहा कि मनमोहन जी की सरकार ने 60 करोड़ आधार कार्ड और IMPS सिस्टम बना दिया था। लेकिन आज PM मोदी सारा श्रेय लेकर बैठे हैं। जब मनमोहन जी ने देश की बागडोर संभाली थी, उस वक्त लैंडलाइन ज्यादा चलता था। मनमोहन सिंह जी उसे 3G तक ले आए।

मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, "पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में अपने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया। ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसा 1966 में एक फिल्म आई थी- 'नींद हमारी, ख्वाब तुम्हारे'। जिस राज्य में 18 साल से BJP की सरकार है, वहां आप 44 बार कांग्रेस का नाम ले रहे हैं। यह बताता है कि मध्य प्रदेश में सरकार की उपलब्धियां 'जीरो' हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPawan Kheraकांग्रेसमोदी सरकारद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल