लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने 'आप' की जीत के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार बताया, कहा- कैप्टन शासन की एंटी-इनकम्बेंसी ने किया बेड़ा गर्क

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2022 20:55 IST

पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को मिली करारी हार के बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में जुटी हुई है। कांग्रेस ने कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को लेकर सत्ता विरोधी लहर से पार पाने में नाकाम रहे, लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को मिली है करारी हारकांग्रेस ने अमरिंदर सिंह के साढ़े चार साल के कार्यकाल को बताया हार का सबसे बड़ा कारणकांग्रेस ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए भगवंत मान को बधाई दी है

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में शर्मनाक का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिर पर फोड़ा है। पंजाब चुनाव में 'आप' हाथों औंधेमुंह चित हुई कांग्रेस ने कहा कि हम अमरिंदर सिंह सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को लेकर सत्ता विरोधी लहर से पार पाने में नाकाम रहे, लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को मिली करारी हार के बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में जुटी हुई है। पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का बयान सामने आया है। सुरजेवाला ने पंजाब में मिली हार के लिए कांग्रेस की मौजूदा लीडरशिप या फिर प्रदेश कांग्रेस के नेता को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

रणदीप सुरजेवाला ने 5 राज्यों में चुनाव जीतने वाले राजनीतिक दलों को शुभकामना देते हुए कांग्रेस की ओर से एक चिट्ठी जारी की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "पंजाब में सरदार चरणजीत सिंह चन्नी जी के रूप में हमने एक विनम्र, स्वच्छ और धरातल से जुड़ा हुआ नेतृत्व देने का प्रयास किया लेकिन सरदार अमरिंदर सिंह जी के नेतृत्व में साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर में उबर नहीं पाए।"

 

सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा है, "पांच राज्यों में जीतने वाले सभी राजनीतिक दलों व व्यक्तियों को बहुत शुभकामनाएं। प्रजातंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरी है, यही हमारे लोकतंत्र की मजबूती भी है। जनता के विवेक, फैसले व निर्णय पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता। ऐसा हमारा मानना है।"

इसके साथ ही सुरजेवाला ने 5 राज्यों में पार्टी को मिली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने निर्णय लिया है कि वे बहुत जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाकर हार के कारणों की समीक्षा करेंगी।

उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस की आशाओं के विपरीत रहें। हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की उम्मीद थीं लेकिन हम हार स्वीकार करते हैं और पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी की जीत के लिए भगवंत मान को बधाई देते हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 117 सीटों में से 103 सीटों पर रिजल्ट आ चुका है। घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी को 82 सीट पर जीत मिली है जबकि वह 10 पर आगे चल रही है।

पंजाब में सत्तारुढ़ कांग्रेस को 14 और बीजेपी को 2 पर जीत मिली है। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली और अकाली दल के खाते में महज 3 सीटें आयी हैं। 

टॅग्स :परिणाम दिवसपरिणाम दिन विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावRandeep Singh Surjewalaनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो