लाइव न्यूज़ :

दिवाली को यादगार बनाने में जुटी योगी सरकार, अयोध्या में दीप प्रज्‍ज्‍वलन के लिए बन रहा पोर्टल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 8, 2020 21:12 IST

दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा।’’ उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पहले यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्‍या में पिछले चार वर्ष से दीपावली के अवसर पर मनाए जा रहे दीपोत्‍सव को इस बार नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। CM योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर सरकार एक पोर्टल तैयार करा रही है

लखनऊ: अयोध्‍या में पिछले चार वर्ष से दीपावली के अवसर पर मनाए जा रहे दीपोत्‍सव को इस बार नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर सरकार एक पोर्टल तैयार करा रही है जहां वर्चुअल दीप जलाए जा सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहभागिता होगी। राज्‍य सरकार के एक प्रवक्‍ता ने रविवार को कहा, ‘‘इस बार 'अयोध्या दीपोत्सव' में करोड़ों रामभक्त श्रीरामलला दरबार में वर्चुअल हाजिरी लगाएंगे।

करीब पांच शताब्दी की प्रतीक्षा के बाद अब जब श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है, ऐसे में कोई भी श्रद्धालु राम दरबार में आस्था-दीप जलाने से वंचित न रहे, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है।’’ प्रवक्‍ता के अनुसार प्रधानमंत्री भी इस बार दीपोत्सव में वर्चुअल सहभागिता करेंगे। इस बार पांच लाख 51 हजार दीप प्रज्‍ज्‍वलित करने का लक्ष्‍य रखा गया है। प्रवक्‍ता ने कहा,‘‘ प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराया जा रहा यह अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव मंच बिलकुल असली जैसा अनुभव देगा।

पोर्टल पर श्रीरामलला विराजमान की तस्वीर होगी, जिनके समक्ष वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलन होगा। यहां यह भी सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपनी भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील अथवा किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन करें। घी, सरसों अथवा तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यही नहीं, श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष अथवा महिला है तो महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।

दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा।’’ उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पहले यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?