लाइव न्यूज़ :

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, मलबे में दबे कई घर; कई लोग लापता

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2025 09:08 IST

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई घरों पर मलबा गिर गया। मलबे में एक महिला के दबे होने की खबर है, जबकि कई घर और वाहन भी दब गए हैं।

Open in App

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने की घटना हुई है। चमोली जिले में शुक्रवार रात बादल फटने से घरों में मलबा घुस गया कई गाड़ियां, घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। वहीं, लोगों के लापता होने की भी आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, थराली बाज़ार क्षेत्र, वाहन और रिहायशी इलाके भारी मलबे से ढक गए हैं। कुछ दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सागवाड़ा गाँव में एक इमारत के मलबे में एक लड़की के दबे होने की खबर है, जिसके लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने कहा, "अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें कल रात ही घटनास्थल पर पहुँच गईं। बाढ़ के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है। इसके अलावा, हमने राहत शिविर स्थापित किए हैं। ज़िला मजिस्ट्रेट मौके पर पहुँच गए हैं और वहाँ राहत कार्य जारी है।"

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और अल्मोड़ा सहित कई ज़िलों में गरज, बिजली और "बहुत तेज़" बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट शनिवार दोपहर तक लागू रहेगा। पिथौरागढ़ में, अधिकारियों ने पुष्टि की कि भूस्खलन के कारण थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने बारिश और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। 

बुधवार को उत्तरकाशी के डबरानी इलाके में गंगोत्री राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में इन मौतों को "बेहद दुखद समाचार" बताया। इस बीच, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित बचाव एजेंसियां ​​हर्षिल क्षेत्र में बनी एक नई झील को खाली करने के लिए काम कर रही हैं। भारी बारिश और मलबे ने बड़कोट तहसील के स्यांचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है, जिससे पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारपुष्कर सिंह धामीएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र