हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें
By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2026 09:17 IST2026-05-07T09:15:20+5:302026-05-07T09:17:21+5:30
Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। तीन लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे, जबकि पांच बच्चों और एक महिला सहित छह अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें
Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक नाव हादसे की सूचना मिली है। बुधवार, 6 मई की रात यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही एक नाव पलटने से करीब 6 लोग लापता हो गए। जहाँ तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। यह घटना कुरारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुबपुर पटिया गाँव के पास हुई। बताया जा रहा है कि लापता लोगों में पांच बच्चे शामिल हैं और एक महिला जो अभी भी लापता है और उनके बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
#हमीरपुर में नाव पलटने के हादसे में महिला का शव बरामद
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) May 7, 2026
हादसे में लापता 5 बच्चों की तलाश जारी, 10 घंटे से लगातार चल रहा सर्च अभियान@NDRFHQ और @SDRF_UP की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कुरारा थाना क्षेत्र में यमुना नदी में पलटी थी नाव, 3 लोगों को सुरक्षित बचाया गया… pic.twitter.com/phEYw72cCp
जानकारी के अनुसार, यह समूह खरबूज़ और सब्ज़ियाँ इकट्ठा करने के बाद नदी के एक टापू से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, छोटी नाव में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे और नदी के बीच में उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि नाव चलाने वाले का ध्यान मोबाइल फ़ोन पर होने की वजह से भी यह दुर्घटना हो सकती है।
#WATCH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: DIG बांदा डिवीज़न राजेश यश ने बताया, "गांव में लोग रोज नाव से नदी पार करते हैं। शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली नाव डूबने की दुर्घटना हुई है। नाव में कुल 9 लोग सवार था। 3 लोग सुरक्षित तैर कर आ गए हैं, 6 लापता हैं...1 महिला और 5 बच्चे लापता हैं जिनकी… https://t.co/cpdHFZDvc2pic.twitter.com/fkYT37ciWh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
ज़िलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुष्टि की कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को जब तलाशी अभियान दूसरे दिन में प्रवेश किया, तो सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी बुलाया गया है।
DM अभिषेक गोयल ने बताया, "घाटमपुर से 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। खबर मिलते ही, स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुँच गए... 3 लोगों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन बाकी 6 लोग अभी भी लापता हैं।"
गोयल ने कहा कि NDRF, SDRF और बाढ़ राहत इकाइयों सहित बचाव दलों को बुलाया गया है; SDRF की टीम पहुँच चुकी है और बाकी टीमें रास्ते में हैं।
#WATCH | Hamirpur, UP | DM Abhishek Goyal says, "A boat carrying 9 people from Ghatampur capsized in the Yamuna River. Upon receiving the news, local villagers and police arrived at the scene... 3 people were rescued immediately, but 6 others remain missing. Rescue teams… pic.twitter.com/KFCtmio86d
— ANI (@ANI) May 6, 2026
सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को "युद्ध स्तर" पर बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नाव पलटने के कारणों की जाँच के भी आदेश दिए हैं और प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
इस बीच, BJP विधायक मनोज प्रजापति ने कहा, "यमुना नदी में एक नाव पलट गई है, जिसमें 6 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 5 बच्चे और एक महिला शामिल हैं... प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। SDRF की 3 टीमें तैनात की गई हैं... सरकार नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी और हम पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे।"