लाइव न्यूज़ :

बच्चों पर कोरोना का कहर, अरविंद केजरीवाल ने कहा- सिंगापुर से आया नया वायरस खतरनाक, बंद हो फ्लाइट

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:51 IST

Singapore Covid Variant Can Be India: इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली को कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर में मिले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उड़ाने रद्द करने की अपील की है।इसके साथ ही उन्होंने देश में बच्चों के टीकाकरण को भी प्रमुखता देने की बात कही है।

Singapore Covid Variant Can Be India: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ बताया जा रहा है।केजरीवाल ने ट्वीट में आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है: 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों। 2. बच्चों के लिए भी टीके के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि केजरीवाल ने मीडिया की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए यह ट्वीट किया। रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था कि सिंगापुर के बच्चों को वायरस के जिस स्वरूप का खतरा सामने आया है, वह सबसे पहले भारत में पाया गया था।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने इस मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं।’’

दिल्ली में मंगलवार को पांच अप्रैल के बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 4,482 मामले सामने आए तथा 265 और रोगियों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत है। दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 4,524 मामले सामने आए थे और 340 रोगियों की मौत हुई थी। सोमवार को संक्रमण की दर 8.42 प्रतिशत थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान