लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में सब-इंस्पेक्टर आरज़ू पवार ने आत्महत्या की, खुदकुशी नोट में लिखा- 'ये मेरी करनी का फल है'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2021 13:33 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली थाने में तैनात महिला पुलिस उप निरीक्षक ने जान दे दी। कमरे से पवार का लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 में पुलिस बल में शामिल हुयी थीं। वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थीं।मकान मालिक ने दरवाजा चेक किया और खटखटाया।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर आरज़ू पवार (30) ने शुक्रवार रात कथित तौर पर खुद को मार डाला।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार के अनुसार एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि ये मेरी करनी का फल है। उसने खुद को दोषी ठहराया है। शुक्रवार की रात किराये के अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह शामली जिले की रहने वाली थीं।

वह 2015 में पुलिस बल में शामिल हुयी थीं। सिंह ने बताया कि वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थीं। पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किया। वह एक किराए के मकान में अकेली रहती थीं। घटनास्थल पर पहुंची फरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए जमा किए।

एसआई पवार के जवाब नहीं देने पर मकान मालिकों को शक हुआ। शुक्रवार रात को उनके द्वारा कई फोन कॉल किए गए। इसके बाद मकान मालिक ने दरवाजा चेक किया और खटखटाया। पुलिस से कहा कि दरवाजा अंदर से लॉक था और कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने फोन किया।

महिला सब इंस्पेक्टर ने छोड़े आत्महत्या के नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की फोटोग्राफी कराई। करीब सात बजे ड्यूटी से लौटी थी, लेकिन रात करीब 9 बजे तक जब महिला दरोगा खाना खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब