लाइव न्यूज़ :

BSE Odisha Class 10 Matric Result 2018: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 07, 2018 10:37 AM

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (बीएसई ओडिशा) ने कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सात मई को सुबह नौ बजे जारी किया। ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।

Open in App

ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) ने कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सात मई को सुबह नौ बजे जारी किया। ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। परीक्षा देने वाले छात्र इन दोनों वेबसाइटों orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 23 फ़रवरी से आठ मार्च तक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएँ ली थीं। 

ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम देखने के लिए इस वेबसाइट पर जाएँ- orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in

इस साल कुल परीक्षार्थियों में कुल 5,90,367 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 4,38,348 छात्रों ने 10वीं की पराक्षा पास की है।  10वीं बोर्ड की परीक्षा में 2,16,305 लड़के और 2,22,043 लड़कियाँ उत्तीर्ण घोषित किए गये हैं। 1,36,717 छात्रों को फेल घोषित किया गया है।

ओडिशा बोर्ड के अनुसार इस साल कुल 77.35 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।  इनमें से 1715 छात्रों को ए-1 ग्रेड (90 प्रतिशत से ज्यादा अंक) मिला है। 15,689 छात्रों को ए-2 ग्रेड (80- 90 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है। 39,252 छात्रों को बी-1 (70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है। 68,009 छात्रों को बी-2 ग्रेड (60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक) मिला है।

देश के विभिन्न राज्यों के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ओडिशा बोर्ड परीक्षा की ओएमआर शीट का उत्तर दोपहर दो बजे orissaresults.nic.in या bseodisha.nic.in पर अपलोड करेगा। छात्र परीक्षा में दिए अपने जवाब का बोर्ड द्वारा दी गयी ओएमआर शीट की के उत्तर से कर सकते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में  राज्य के बालासौर जिले के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। वहीं मलकागिनी के छात्रों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018बीएसईओडिशा.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

पाठशालाBSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, छात्र इन स्टेप्स के जरिए करें चेक

पाठशालाBSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

पाठशालाBSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

पाठशालाBSE Odisha 10th result 2020: जानिए ओडिशा बोर्ड कब तक जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें नया अपडेट

पाठशालाICSE, ISC Result 2020: थोड़ी देर में जारी हो जाएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, घर बैठें ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Polls 2024 UPDATES: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

भारतKanchanJunga Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... असुविधा के लिए खेद है, 19 ट्रेन की गई रद्द

भारतबिहार विधान परिषदः भाजपा ने मारी बाजी, अवधेश नारायण सिंह सभापति और रामबचन राय उपसभापति!

भारतपवन कल्याण की पहली पत्नी रेनू देसाई ने तलाक के बारे में खुलासा किया, बताया क्यों टूटी शादी

भारतKK Pathak News: अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पदभार ग्रहण करने से पहले ही राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हड़कंप, लिए जाने लगे फटाफट निर्णय