BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Published: July 29, 2020 07:14 AM2020-07-29T07:14:31+5:302020-07-29T08:49:50+5:30

BSE Odisha 10th Result 2020ः इस साल कुल 5.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियां चेक करने और उनका मूल्यांकन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

BSE Odisha 10th Result 2020 to be declared today at 10 am, Check at orissaresults.nic.in | BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

ओडिशा बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsओडिशा बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जिसके आधिकारिक तारीख की घोषणा बोर्ड ने कर दी। ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी करेगा। रिजल्ट के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

इससे पहले, बीएसई ओडिशा ने बताया था कि अगले सप्ताह वार्षिक हाई स्कूल प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल कुल 5.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियां चेक करने और उनका मूल्यांकन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

ओडिशा बोर्ड ने लॉकडाउन से पहले ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न करवा ली थीं। परीक्षा 19 फरवरी और 2 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था। बता दें, बोर्ड ने पिछले साल 21 मई को रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 70.78 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, परीक्षा में 205470 छात्राओं और 191655 छात्रों ने भाग लिया था।

BSE Odisha Result: ऐसे करें चेक 10वीं का रिज्लट चेक 

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।

स्टेप  2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप  3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।

स्टेप  4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

स्टेप  5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। 

English summary :
Odisha Secondary Education Board (BSE Odisha) HSC/10th Board Exam Result 2020 is going to release the 10th result today, whose official date was announced by the board. The Odisha Board will release the 10th result at 10 am.


Web Title: BSE Odisha 10th Result 2020 to be declared today at 10 am, Check at orissaresults.nic.in

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे