BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक
By रामदीप मिश्रा | Published: July 29, 2020 09:12 AM2020-07-29T09:12:22+5:302020-07-29T09:12:22+5:30
BSE Odisha HSC/10th Result 2020: ओडिशा बोर्ड ने लॉकडाउन से पहले ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न करवा ली थीं। परीक्षा 19 फरवरी और 2 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था।
BSE Odisha 10th result 2020: ओडिशा सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड ने लॉकडाउन से पहले ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न करवा ली थीं। परीक्षा 19 फरवरी और 2 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लागू हुआ था। बता दें, बोर्ड ने पिछले साल 21 मई को रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 70.78 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, परीक्षा में 205470 छात्राओं और 191655 छात्रों ने भाग लिया था।
बीएसई ओडिशा ने बताया था कि अगले सप्ताह वार्षिक हाई स्कूल प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल कुल 5.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। अध्यापकों को कॉपियां चेक करने और उनका मूल्यांकन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
BSE Odisha Result: ऐसे करें चेक 10वीं का रिज्लट चेक
स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।
स्टेप 2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
स्टेप 4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
स्टेप 5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड के बारे में
बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है।