लाइव न्यूज़ :

शहीद औरंगजेब के भाई ने पीएम मोदी से कहा, ' 1 के बदले 100 चाहिए, नहीं दे सकते तो बता दें, हम खुद लेंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 16, 2018 20:37 IST

सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को बीते दिनों अगवा किया गया था। जिसके बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

Open in App

श्रीनगर, 16 जून:  'हम मोदी जी से यही बोलना चाहते हैं कि जो हुआ वह बहुत बुरा हुआ है। हमारे भाई टाइगर औरंगजेब के बदले हमें सौ चाहिए' ये कहना किसी और का नहीं बल्कि सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद जवान औरंगजेब के भाई की है। पूंछ में मीडिया से बात करते हुए शहीद औरंगजेब के भाई ने यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कही। शनिवार( 16 जून) को औरंगजेब को पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में BSF ने पकड़ा एक और संदिग्ध पाकिस्तानी, खुल सकते हैं बड़े राज

आतंकियों द्वारा औरंगजेब की हत्या के बाद उनके भाई से सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। औरंगजेब के भाई ने कहा, 'हम मोदी जी से यही बोलना चाहते हैं कि जो हुआ वह बहुत बुरा हुआ है। हमारे भाई टाइगर औरंगजेब के बदले हमें सौ चाहिए। अगर सरकार नहीं दे सकती तो बता दे, हम खुद जानते हैं कि इन्हें कैसे लेना है, लेकिन सबसे पहले अगर हम सरकार के पास हैं तो सरकार से फैसला लेना चाहते हैं।'औरंगजेब के पिता 55 साल के हनीफ खुद सेना के लिए काम कर चुके हैं। औरंगजेब के बारे में बात करते हुए कहा, 'मौत तो एक दिन आनी ही है। मैंने देश की सेवा करने के लिए उसे आर्मी में भेजा था। बतौर जवान या तो आप दुश्मनों को मारिए या खुद मर जाइए।'

शहीद औरंगजेब के पिता की ललकार, 72 घंटे में आतंकियों को ढेर करें, नहीं तो खुद लूंगा बंदला

गौरतलब है कि सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को बीते दिनों अगवा किया गया था। जिसके बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस वक्त औरंगजेब का अपहरण किया, जब वह ईद की छुट्टी लेकर अपने घर पुंछ लौट रहे थे। औरंगजेब उस कमांडो ग्रुप का हिस्सा थे, जिसने हिज्बुल कमांडर समीर टाइगर को मार गिराया था। 

भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को पेड़ से बाधकर आतंकियों ने की पूछताछ, वीडियो आया सामने

औरंगजेब दस भाई-बहन है। औरंगजेब का नंबर चौथा था। हनीफ के सबसे बड़े बेटे मोहम्मद कासिम सेना में हैं। जबकि उनके दो छोटे बेटे मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शाबिर आर्म्ड फोर्स ज्वाइन करने वाले हैं। तारिक ने लिखित और शारीरिक परीक्षा पास कर ली है। और वो मेडिकल टेस्ट के लिए पुणे में हैं, जो 22 जून को होना है। वहीं शाबिर ने मेडिकल और फिजिकल टेस्ट पास कर लिया है और वो 27 जुलाई को होनेवाली लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। हनीफ कहते हैं- 'हमारी फैमिली जवानों की फैमिली है।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो