लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में पुल ढहा: राहत एवं बचाव अभियान खराब दृश्यता के कारण स्थगित

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:14 IST

Open in App

ईटानगर, 30 जून अरुणाचल प्रदेश में एक पुल ढहने के बाद लापता तीन लोगों का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान को दृश्यता के खराब स्तर और नदी के पानी के तेज बहाव के कारण बुधवार की शाम चार बजे स्थगित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सियांग जिले में बोलेंग और पांगिन को जोड़ने वाले संगम बेली सस्पेंशन पुल के ढह जाने के बाद मंगलवार को एक डंपर नदी में गिर गया था और तीन लोग लापता हो गये थे। दस पहिया वाहन में बोल्डर लदे हुए थे।

सियांग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) तेनजिन यांकी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने नावों, रस्सियों और चुंबक के साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘टीमों ने दुर्घटनास्थल और सभी संभावित स्थानों से लगभग 400 मीटर नीचे की ओर खोजबीन की। दुर्घटनास्थल पर नदी की गहराई करीब 20 मीटर है और नदी तेज धारा के साथ बह रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि नदी के तेज बहाव के कारण आशंका जताई जा रही है कि डंपर और लोग नीचे की ओर बह गए होंगे। डीडीएमओ ने बताया कि राहत एवं तलाशी अभियान बृहस्पतिवार की सुबह भी जारी रहेगा। उपायुक्त अतुल तायेंग ने कहा था कहा कि वाहन में सवार तीन लोगों की पहचान चालक राहुल तमांग (22), रंजीत सूत्रधार (21) और मितिंगा बोरो (19) के रूप में हुई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सूत्रों ने कहा कि एक नए पुल के निर्माण में दो महीने लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल