लाइव न्यूज़ :

बीपीएससी फिर आया विवादों के घेरे में, मुगल बादशाह और राजपूत राजकुमारियों पर पूछे गए इस सवाल पर मचा बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 19:21 IST

बीपीएससी का यह विवादित प्रश्न सामने आने के बाद भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ कुमार संजीव ने इस प्रश्न को आपत्तिजनक करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक ने प्रश्न को लेकर जताई कड़ी आपत्तिकहा- संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे प्रश्न से बचना चाहिएकेंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ऐसे प्रसंगों को किताबों से हटाने की मांग की

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एकबार फिर से विवादों के घेरे में है। इस बार प्रधानाध्यापक के लिए हुई परीक्षा में एक प्रश्न को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, 31 मई को हुई परीक्षा में एक प्रश्न यह था कि महान मुगल सम्राट में से जैसे बाबर से औरंगजेब तक, दो सम्राट राजपूत राजकुमारियों से पैदा हुए। 

इस प्रश्‍न का उत्तर देने के लिए चार विकल्‍प दिए गए थे। (ए) अकबर और औरंगजेब, (बी) बाबर और शाहजहां, (सी) जहांगीर और शाहजहां, (डी) अकबर और जहांगीर, (ई) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक। यह प्रश्न सामने आने के बाद भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ कुमार संजीव ने इस प्रश्न को आपत्तिजनक करार दिया है। 

उन्होंने कहा कि इससे एक समुदाय विशेष की गरिमा को ठेस पहुंचा है। इससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत हुआ है। बीपीएससी जैसे संवैधानिक संस्थानों को ऐसे प्रश्नों से बचना चाहिए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से ऐसे आपत्तिजनक प्रसंगों को इतिहास की किताबों से हटाने की मांग की है। 

वहीं, पटना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अमरनाथ सिंह ने कहा कि अभी पूरा देश जातिगत मामले को लेकर आंदोलित है। इसके बाद भी इस तरह के प्रश्न पूछा जाना सांप्रदायिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की जाती है। प्रश्न सेट करने वाले ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

इससे पहले भी राज्यपाल को कठपुतली बताते हुए सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि बीपीएससी को ऐसे प्रश्नों से बचना चाहिए।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारMughals
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र