लाइव न्यूज़ :

उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठजोड़ से मुंबई निकाय चुनाव में कोई खास फर्क नहीं, सीएम फडणवीस ने कहा-गठबंधन में सबसे बड़ा नुकसान मनसे प्रमुख को होगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 14:44 IST

नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। फडणवीस ने पिछले पखवाड़े में 37 चुनावी रैलियों और रोड शो में हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव ‘परिवर्तन और विकास’ की लड़ाई होंगे।शिवसेना (उबाठा) और मनसे के गठबंधन से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।न तो ढंग से प्रचार किया और न ही अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चचेरे भाइयों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन से मुंबई निकाय चुनाव में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और इस गठबंधन में सबसे बड़ा नुकसान राज ठाकरे को ही होगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य की 29 महानगर निगमों में से 27 में महापौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का होगा। राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होने हैं। दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में चुनिंदा मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव ‘परिवर्तन और विकास’ की लड़ाई होंगे। नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। फडणवीस ने पिछले पखवाड़े में 37 चुनावी रैलियों और रोड शो में हिस्सा लिया।

करीब 20 साल की राजनीतिक दूरी खत्म करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पिछले माह बीएमसी के चुनावों से पहले गठबंधन किया था। फडणवीस ने कहा, “यह चुनाव बदलाव और विकास के लिए है। मुंबई में माहौल बन चुका है। शिवसेना (उबाठा) और मनसे के गठबंधन से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।’’

मुख्यमंत्री कहा कि इस गठबंधन में राज ठाकरे को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, जबकि दोनों दलों के साथ आने से उद्धव ठाकरे को लाभ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे भाइयों ने अपने चुनाव प्रचार में विकास के मुद्दों को प्रमुखता नहीं दी। फडणवीस ने कहा, “उन्होंने न तो ढंग से प्रचार किया और न ही अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाई।

नाममात्र के लिए मुंबई के बाहर कुछ रैलियां की गईं।” यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव एकतरफा है, मुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी चुनाव एकतरफा नहीं होता। चुनौतियां रहती हैं, लेकिन विपक्ष अपेक्षित स्तर पर नहीं दिखा।” उन्होंने कहा, “पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में, जहां भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं,

वहां भाजपा को बेहद आराम से बहुमत मिलेगा। मुंबई में हमें अच्छा बहुमत मिलेगा और नासिक में भी हमारा प्रदर्शन बेहतर रहेगा।” फडणवीस ने कहा कि मुंबई के लोग आश्वस्त हैं कि अब तक किए गए कामों को देखते हुए विकास के लिए महायुति पर विश्वास किया जा सकता है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रराज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः नदिया में 11,472 मतदाता अवैध?, ममता सरकार ने कहा-अब तक 9,30,993 मतदाताओं की सुनवाई पूरी

भारतBMC Elections 2026: पहचान पत्र के बिना इन 12 दस्तावेजों की मदद से करें वोट, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां; महाराष्ट्र में 15 जनवरी को वोटिंग

भारतअजित-शरद पवारः आसान नहीं है राकांपा के दो गुटों का विलय

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026ः 893 वार्ड, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता और 15931 उम्मीदवार, 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारत अधिक खबरें

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'उत्तर भारत में लड़कियों को सिर्फ घर में रखा जाता है...', DMK नेता के बयान से मचा बवाल

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम