लाइव न्यूज़ :

महानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 18:27 IST

Municipal elections:  भाजपा विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर, बहन गौरी शिवलकर और भाभी हर्षिता शिवलकर वार्ड 225, 226 और 227 से मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव 15 जनवरी को होंगे।दस्तावेजों और सुरक्षा जमा राशि के साथ अपने फॉर्म जमा किए।राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। 

मुंबईः मंगलवार को आठ उम्मीदवारों ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए उनके नामांकन फॉर्म को निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर स्वीकार नहीं किया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव 15 जनवरी को होंगे।

आठ इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका में राज्य निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों को उनके नामांकन पत्र स्वीकार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि याचिकाकर्ताओं और कई अन्य स्वतंत्र उम्मीदवारों ने वार्ड संख्या 224 से 227 के लिए आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा जमा राशि के साथ अपने फॉर्म जमा किए,

लेकिन नार्वेकर ने निर्वाचन अधिकारी पर उन्हें स्वीकार न करने का दबाव डाला। ये वार्ड दक्षिण मुंबई में नार्वेकर के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। याचिका में आरोप लगाया गया, “नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक शक्ति और पद का दुरुपयोग करते हुए निष्पक्ष चुनावों में हस्तक्षेप किया।

पुलिस बल को निर्वाचन अधिकारी के परिसर से उम्मीदवारों (याचिकाकर्ताओं) को बाहर निकालने के लिए मजबूर किया।” इसमें दावा किया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग से उम्मीदवारों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया गया, जिसमें तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी,

लेकिन उच्च न्यायालय ने कहा कि इस पर उचित समय पर सुनवाई की जाएगी। नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर, बहन गौरी शिवलकर और भाभी हर्षिता शिवलकर वार्ड 225, 226 और 227 से मैदान में हैं। विपक्षी दलों ने नार्वेकर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने, नामांकन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने और इस प्रक्रिया से जुड़े सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा