लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ कर 2,357 हुये

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:21 IST

Open in App

अमरावती, 14 जून आंध्र प्रदेश में ब्लैक फंगस अथवा म्यूकरमाइकोसिस के मामले सोमवार को बढ़ कर 2,357 हो गये । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार सिंघल ने इसकी जानकारी दी ।

सिंघल ने बताया कि प्रदेश में अब इस संक्रमण से अब तक कुल 162 लोगों की मौत हो चुकी है । अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच की मौत पिछले 24 घंटे में हुयी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल मामलों में से एक हजार संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,357 का उपचार चल रहा है ।

प्रधान सचिव ने बताया, ''हमने अब तक ब्लैक फंगस के मरीजों के ​इलाज के दौरान हमने 700 सर्जरी की हैं । 538 मरीजों को एम्फोटेरिसिन उपचार दिया गया है जबकि 577 को पोसाकोनाजोल दिया गया है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामलों में गुंटूर जिले का स्थान सूची में सबसे ऊपर है जहां म्यूकरमाइकोसिस के 439 मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं