लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ललन पासवान बोले- लालू परिवार और राजद से जान को खतरा, मांगी सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2020 20:07 IST

ललन पासवान ने कहा कि उन्होंने जिस तरह लालू यादव का फोन आने के बाद सभी बातें सार्वजनिक की है, उसके बाद उनकी जान और उनके परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देपासवान ने आज सदन में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सामने सुरक्षा की मांग की.सामने वाला काफी मजबूत आदमी हैं. वो मेरी हत्या करवा सकते हैं.

पटनाः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का वायरल ऑडियो कांड में अचानक सुर्खियों में आए भाजपा विधायक ललन पासवान ने आज सदन में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सामने सुरक्षा की मांग की. भाजपा विधायक ललन पासवान ने विधानसभा में यह कहते हुए सनसनी फैला दी कि उनकी जान को खतरा है. ललन पासवान ने कहा कि उन्होंने जिस तरह लालू यादव का फोन आने के बाद सभी बातें सार्वजनिक की है, उसके बाद उनकी जान और उनके परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है.

वह मानसिक तौर पर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि सामने वाला काफी मजबूत आदमी हैं. वो मेरी हत्या करवा सकते हैं. मैं और पूरा परिवार भय के साये में जी रहे हैं. सदन इस मामले में संज्ञान ले और कार्रवाई करे. वहीं उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सदन में खडे़ हो गए और कहा कि सदन संज्ञान ले.

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के संज्ञान में मामला आ गया. ललन पासवान ने कहा कि जिस तरह मैंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ ऑडियो वायरल किया है, उसके बाद से लगातार उन्हें डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को किसी तरह का नुकसान राजद की तरफ से पहुंचाया जा सकता है.

दरअसल, राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा के चर्चा में हिस्सा लेते हुए तेजस्वी यादव ने जैसे ही अपना संबोधन खत्म किया ललन पासवान अपनी सीट पर उठ खडे़ हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार की तरफ से उनकी जान को खतरा है. ललन पासवान के इतना कहते ही तेजस्वी यादव भी अपनी सीट पर उठ खडे़ हुए.

इसी बीच उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि यह मामला बेहद गंभीर है और भाजपा सदस्य को सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए. वहीं, जदयू के विधायक श्रवण कुमार ने भी इस मामले को गंभीर बताया और तत्काल सुरक्षा मुहैया कराए जाने की बात कही.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसतेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी