लाइव न्यूज़ :

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 11, 20 यात्रियों का इलाज जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 09:54 IST

Bilaspur Train Accident: एक बयान में कहा गया है कि रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Open in App

Bilaspur Train Accident:  बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब मंगलवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्टेशन के करीब एक रेलगाड़ी कथित तौर पर रेड सिग्नल तोड़ते हुए आगे निकल गई और एक मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। रेलवे ने आज सुबह एक बयान जारी कर बताया कि बिलासपुर स्टेशन के करीब चार नवंबर को हुई दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हुई है तथा 20 यात्री घायल हुए हैं।

बयान में कहा गया है, ''रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।'' अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम लगभग चार बजे हुई, जब मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) पैसेंजर ट्रेन गेवरा (पड़ोसी कोरबा जिले में) से बिलासपुर जा रही थी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री रेलगाड़ी का एक कोच मालगाड़ी के एक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया।

घायल यात्रियों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यात्री गाड़ी रेड सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और इसने 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।'' अधिकारी ने बताया, ‘‘ इस बात की जांच की जा रही है कि लोको पायलट ने रेड सिग्नल क्यों तोड़ा और समय पर इमरजेंसी ब्रेक क्यों नहीं लगाया, जबकि मालगाड़ी दिखाई देने वाली दूरी पर थी।’’

हादसे में मारे गए लोगों में रेलगाड़ी का लोको पायलट विद्या सागर भी शामिल है, वहीं सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी का गार्ड आखिरी समय में कूद गया, उसे मामूली चोटें आईं है। दोनों घायल रेलवे कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बयान में कहा गया है कि रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर करायी जाएगी, जिससे घटना के कारणों की समुचित जांच करके आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सके। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :Bilaspurभारतीय रेलindian railwaysAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं