Indian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2026 05:10 IST2026-05-17T05:10:08+5:302026-05-17T05:10:08+5:30

Special Trains: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, पश्चिमी रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Indian Railways Special trains start for Mumbai-Kathgodam and Bandra-Gorakhpur know booking process | Indian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

Indian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में अपने घर लौटने वाले लोगों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। भारतीय रेलवे ने यूपी और बिहार सफर करने वाले मजदूरों समेत घूमने वाले के लिए मुंबई से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। अब मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम, और बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 15 मई, 2026 से शुरू हो गई है और अब आप किसी भी समय टिकटब बुकिंग कर सकते है।

बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की मांग को देखते हुए, पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 17 मई, 2026 (रविवार) को 00:30 बजे बांद्रा से रवाना होगी और अगले दिन 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09158 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 मई, 2026 (सोमवार) को 20:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और बुधवार को 07:25 बजे बोरीवली पहुंचेगी।

यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे। ध्यान दें कि ट्रेन नंबर 09158 बोरीवली स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी।

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या भी बढ़ा दी है। ट्रेन नंबर 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल अब 20 मई, 2026 तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09076 काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 21 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

रेलवे के अनुसार, इन अतिरिक्त फेरों के लिए बुकिंग 15 मई, 2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ये दोनों ट्रेनें विशेष किराए पर चलेंगी।

Web Title: Indian Railways Special trains start for Mumbai-Kathgodam and Bandra-Gorakhpur know booking process

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे