लाइव न्यूज़ :

कौन है बच्चा राय?, असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात और महुआ सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 13:00 IST

2016 में बिहार के शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश में बदनाम करने वाले टॉपर घोटाले के आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय एआईएमआईएम में शामिल हुआ

Open in App
ठळक मुद्देबच्चा राय ने खुद को वैशाली के महुआ से प्रत्याशी घोषित कर रखा है।असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की और कहा कि महुआ में सभा करेंगे। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 6 अक्टूबर के बाद घोषणा करेगा। इस बीच हर दल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी कमर कस चुके हैं और सीमांचल न्याय यात्रा को लेकर बिहार में हैं। 2016 में बिहार के शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश में बदनाम करने वाले टॉपर घोटाले के आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय एआईएमआईएम में शामिल हुआ। बच्चा राय ने खुद को वैशाली के महुआ से प्रत्याशी घोषित कर रखा है।

गुरुवार को बच्चा राय सीमांचल न्याय यात्रा में आएं असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की और कहा कि महुआ में सभा करेंगे। अख्तरुल ईमान ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वैशाली जिला के महुआ विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अमीत कुमार उर्फ बच्चा राय ने AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ। AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष-अमौर विधायक जनाब अख़्तरुल ईमान साहब मौजूद रहे।

डॉ. अमीत कुमार जी के पार्टी से जुड़ने से महुआ विधानसभा क्षेत्र में AIMIM और मज़बूत होगी तथा आम जनता की आवाज़ को और बुलंदी मिलेगी। AIMIM का कारवाँ लगातार आगे बढ़ रहा है, और लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति दिन–प्रतिदिन मज़बूत होता जा रहा है।

बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सीमांचल क्षेत्र में 5 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था, जिससे राजद को बड़ा नुकसान हुआ था। हालांकि बाद में इनमें से चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे। बिहार और सीमांचल आने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती, “सिर्फ मौत ही” ऐसा कर सकती है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025असदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी