लाइव न्यूज़ :

बिहारः सियासत में जारी गहमागहमी के बीच राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की, डेढ़ घंटे तक बातचीत, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2023 14:49 IST

बिहारः सोमवार की देर शाम एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) में बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।बिहार की सियासत में भी उठापटक के कयास लगाए जा रहे हैं।

पटनाः बिहार की सियासत में जारी गहमागहमी के बीच राज्यसभा सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई है, जिसकी भनक किसी को नहीं थी। सोमवार की देर शाम एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) में बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है।

अब इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय बाद दोनों करीबी नेताओं की मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते के दौरान जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदले हैं, उससे बिहार की सियासत में भी उठापटक के कयास लगाए जा रहे हैं।

भाजपा में टूट के बाद नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच भी राजनीतिक फासला बढ़ गया था। दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के मौके पर जदयू के बायकॉट के बावजूद हरिवंश दिल्ली पहुंचे थे। इसपर जदयू ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।

भाजपा के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेल होगा। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू सांसद हरिवंश की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का बेहद करीबी माना जाता है।

टॅग्स :हरिवंशनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

क्राइम अलर्टपति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला

भारतनीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत