लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में हलचल, अमित शाह ने किया कॉल, सम्राट दिल्ली तलब, एक ही फ्लाइट से बैठे त्यागी और चौधरी

By एस पी सिन्हा | Published: January 25, 2024 5:24 PM

Bihar Politics News: दिल्ली से अमित शाह का कॉल आया। सारे कार्यक्रम को रद्द कर सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता और नीतीश के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।केसी त्यागी और सम्राट चौधरी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं।केसी त्यागी पिछले कई दिनों से बिहार में ही जमे थे।

Bihar Politics News: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अमित शाह का कॉल आया है। उसके बाद सम्राट चौधरी आनन फानन में दिल्ली रवाना हो गए। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सम्राट चौधरी का दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। जबकि बिहार में ही उनके कई कार्यक्रम तय थे। लेकिन आज दोपहर उन्हें दिल्ली से अमित शाह का कॉल आया। इसके बाद पहले से तय अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गये।

खास बात ये भी है कि जदयू नेता और नीतीश के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। त्यागी और सम्राट चौधरी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं। केसी त्यागी पिछले कई दिनों से बिहार में ही जमे थे। उनकी कई राउंड की बातचीत नीतीश कुमार से हुई थी। कल रात भी वे नीतीश कुमार के साथ काफी वक्त तक थे।

इस बीच ये भी खबर आई है कि दिल्ली में कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सियासी हालात को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की है। कल रात प्रधानमंत्री की बैठक अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई। इसमें बिहार के ताजा हालात पर चर्चा हुई है। सम्राट चौधरी को दिल्ली से बुलावा आना इसकी अगली कड़ी मानी जा रही है। हालांकि भाजपा ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024KC Tyagiअमित शाहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

भारतAmit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, इन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के पास नहीं है अपनी कार

भारतBihar Politics News: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, आखिर पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम क्यों किया रद्द, उठ रहे सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतपहली बार CAA के तहत 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल को बीजेपी का सपोर्ट, आप सांसद संजय सिंह मिलने पहुंचे

भारतचाबहार पोर्ट डील पर अमेरिकी प्रतिक्रिया का एस जयशंकर ने दिया जवाब, US को दो टूक- 'संकीर्ण दृष्टिकोण नहीं रखना चाहिए'