लाइव न्यूज़ :

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षाओं के तारीखों का हुआ एलान, जानें पूरा शेड्यूल

By आजाद खान | Updated: March 7, 2022 11:40 IST

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: आपको बता दें कि पिछले साल 47900 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022 के परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन तारीखों को परीक्षा होगी। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के मेन परीक्षा के तारीखों का एलान कर दिया है। ताजा अपडेट में न केवल सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट की परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई है, बल्कि प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं वन क्षेत्राधिकारी शारीरिक दक्षता की भी परीक्षा के बारे में बताया गया है। इस भर्ती के तहत जो उन्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं, वे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर मेन और पीईटी परीक्षा के बारे में जान सकते हैं। 

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: कब होगी यह परीक्षाएं

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022 के बारे में जानकारी दी है। BPSSC के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 03/2020 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक की मेन परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही विज्ञापन संख्या 02/2019 एवं 02/2020 के अंतर्गत प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं वन क्षेत्राधिकारियों की परीक्षा 5 मई 2022 से 9 मई 2022 तक लिए जाने की बात है। आपको बता दें कि इन परीक्षाओं में वहीं उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने इस भर्ती की पहली परीक्षा पास की है। 

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसके बारे में आयोग ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि यह अपडेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि आयोग ने बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट प्रारंभिक की परीक्षा को पिछले साल दिसंबर में आयोजित किया था। इसमें कुल 47900 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Bihar Police SI Mains Exam (BPSSC) 2022: ऐसे डाउनलोड करें Bihar Police SI Mains Exam के एडमिट कार्ड

स्टेप 1. इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा।स्टेप 2. फिर होम पेज पर दिए गए "बिहार एसआई एडमिट कार्ड 2022" के लिंक पर क्लिक करना होगा। स्टेप 3. इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करें, फिर इसे सबमिट कर दें।स्टेप 4. फिर मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन के सामने आ जाएगा। स्टेप 5. अंत में अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

टॅग्स :examभारतPolicePolice ASI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं