लाइव न्यूज़ :

बिहार: विरोधी नेता विजय सिन्हा का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- "राजद के संरक्षण में अपराधी दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2022 18:01 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन की नीतीश पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार की सहयोगी राजद का अपराधी एवं माफियाओं को संरक्षण एवं पोषण करने का इतिहास रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आपराधिक घटनाओं के लिए राजद पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि राजद का अपराधी एवं माफियाओं को संरक्षण एवं पोषण करने का इतिहास रहा हैनीतीश कुमार की मजबूरी है, इसलिए वो राजद के अपराधिक कारनामों पर अपना मुंह बंद रखे हुए हैं

पटना: बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन की नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार की सहयोगी राजद का अपराधी एवं माफियाओं को संरक्षण एवं पोषण करने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी लोगों को मालूम है कि बिहार में राजद के संरक्षण में शराब का अवैध व्यापार चल रहा है और उसी कारण शराबबंदी विफल हो रही है।

इसके साथ ही विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मजबूरी है कि वह राजद के अपराधिक कारनामों पर अपना मुंह बंद रखें अन्यथा राजद उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से हटा देगा। नेता उन्होंने कहा कि राज्य में बालू खनन का अवैध कारोबार भी राजद के माफियाओं के संरक्षण में चल रहा है। आये दिनों बालू घाटों पर गोलीबारी, लोगों की हत्या एवं सरकारी आदेशों को धता बताकर अवैध खनन इन माफियाओं की दिनचर्या बन गया है।

मोकामा में 27 अक्टूबर को जेवर दुकान में 30 लाख से अधिक की लूट पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद के गुंडों द्वारा यह ट्रेलर दिखाया गया है। यदि भाजपा को मोकामा की जनता भारी बहुमत से है जीताती है तो यहां अपराधियों पर लगाम लग जाएगा। बकौल विजय सिन्हा इन अपराधियों और माफियाओं के कारनामों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी विस्मयकारक है।

भाजपा नेता सिन्हा ने कहा कि देश के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के जिम्मे गृह विभाग का प्रभार रहने के बावजूद ये उस बैठक में सम्मिलित नहीं हुए। मुख्यमंत्री की यह उदासीनता दर्शाता है कि अपराधी एवं माफियाओं पर लगाम कसने में उनकी कोई रुचि नहीं है।

टॅग्स :राष्ट्रीय जनता दलBihar BJPनीतीश कुमारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज