लाइव न्यूज़ :

बिहारः भ्रष्टाचार के आरोप पर नीतीश के मंत्री का पलटवार, कहा- आरोप साबित होते ही सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा

By भाषा | Updated: July 10, 2019 22:48 IST

मंत्री ने राजद सदस्य भाई वीरेंद्र के विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरते जाने के आरोप की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर किसी पर आरोप लगाना है तो प्रमाण के साथ आरोप लगाना चाहिए ।

Open in App

पटना, 10 जुलाई: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को कहा कि वह अपने ऊपर लगे आरोप साबित होते ही सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। वह बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2019—20 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के 156 अरब 69 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपये के आय—व्यय की मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने राजद सदस्य भाई वीरेंद्र के विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरते जाने के आरोप की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर किसी पर आरोप लगाना है तो प्रमाण के साथ आरोप लगाना चाहिए ।

कुमार ने कहा, ‘‘अगर कोई भी सदस्य मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं और उसे प्रमाणित कर देते हैं तो मेरे जैसा व्यक्ति सदन की सदस्यता से ही नहीं, सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेगा।’’ अपने विभाग की आगे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए श्रवण ने कहा कि वित्त वर्ष 2019—20 के दौरान 8 लाख गरीबों के घर के निर्माण के साथ 2022 तक आवास विहीन परिवारों के घर के निर्माण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से आवास के लिए 32 लाख 86 हजार 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसे भारत सरकार को भेजा गया है और उसकी स्वीकृति मिलते ही लाभार्थियों के आवास के निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। श्रवण ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत वित्त वर्ष 2018—19 के दौरान 24 हजार 856 मजदूरों को और वित्त वर्ष 2019—20 में अब तक 868 मजदूरों को सौ दिन का काम उपलब्ध कराया गया है । उनके जवाब के दौरान विपक्षी सदस्य सदन से वाकआउट कर गए।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी