लाइव न्यूज़ :

TMC Mp Shatrughan Sinha : '4 जून को 2004 रीपिट हो जाएगा', टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'परिवर्तन होगा'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 17:38 IST

Bihar Lok Sabha Election: आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि 4 जून को 2004 रिपीट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत चल रहा है, जैसा भी चल रहा है पर बहुत मजबूती से चल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा बीजेपी अपनी रणनीति के तहत बहुत चीजें नहीं बताते हैं हमें लग रहा है इस बार कहीं 2004 ना दोहरा जाए, 4 जून को 2004 रीपिट हो जाएगा 20 साल बाद जबरदस्त परिवर्तन होगा

Bihar Lok Sabha Election: आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि 4 जून को 2004 रिपीट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत चल रहा है, जैसा भी चल रहा है पर बहुत मजबूती से चल रहा। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी रणनीति के तहत बहुत चीजें नहीं बताते हैं। उसे लीडरशिप बताने की क्या जरूरत है। हमें लग रहा है इस बार कहीं 2004 ना दोहरा जाए।

4 जून को 2004 रीपिट हो जाएगा, 20 साल हो रहे हैं। 20 साल बाद जबरदस्त परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि उस दौरान मैं भी उस सरकार में था। उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कितना अच्छा कर रहे थे और कितना अच्छा प्रचार हो रहा था। इसके बावजूद 2004 में मनमोहन सिंह पीएम बने।

बीजेपी ने कहा, अबकी बार 400 पार

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही बीजेपी बिहार के एक्स हैंडल से कई फोटो शेयर किए गए। इन फोटो पर केपशन दिया गया कि हर लोकसभा सीट पर मोदी जी सुपरहिट। दूसरी तरफ फिल्मों के गानों और छोटी-छोटी क्लिप के माध्यम से वीडियो बनाकर शेयर किया जा रहा है।

आसनसोल से टीएमसी ने बनाया है उम्मीदवार

शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीएमसी ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा के खिलाफ अभी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लेकिन, बीजेपी की पहली लिस्ट में आसनसोल से भोजपुरी फिल्मों के एक्टर-गायक पवन सिंह को टिकट मिला था। सोशल मीडिया पर पवन के खिलाफ ट्रोलिंग हुई। उन पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने बंगाल की महिलाओं के खिलाफ गाने गए।

हालांकि, पवन ने कहा कि उन्होंने गाने नहीं गाए। इसके अगले दिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। बीते दिनों पहले उन्होंने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि सिन्हा के खिलाफ मैदान में बीजेपी किसे उतारती है।

 

टॅग्स :पटनाबिहारAsansolशत्रुघ्न सिन्हाटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर