लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार क्या फिर से पलटी मारेंगे! राज्यसभा उपसभापति और मुख्यमंत्री की गुप्त मुलाकात के बाद सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2023 16:38 IST

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों का करीबी माना जाता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मैसेंजर का काम कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त बैठक के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।नीतीश कुमार हरिवंश के रूप में भाजपा के बीच एक संभावना छोड़े हुए हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रत्यक्ष रूप से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम सामने आ गया है।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहीं फिर से पलटी यो नही मार देंगे? महाराष्ट्र में हुए सियासी उलट फेर के बीच राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के बाद इसके कयास लगाए जाने लगे हैं। दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चली गुप्त बैठक के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार हरिवंश नारायण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों का करीबी माना जाता है। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि हरिवंश मैसेंजर का काम कर सकते हैं।

इसके पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यह आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश कुमार हरिवंश के रूप में भाजपा के बीच एक संभावना छोड़े हुए हैं। 2017 में जब भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसियों ने तेजस्वी यादव और लालू पर दबिश दी थी, तब नीतीश राजद का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

तब भी हरिवंश ही सूत्रधार बने थे। अब एक बार फिर से केंद्रीय एजेंसियों ने लालू परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रत्यक्ष रूप से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम सामने आ गया है। सीबीआई की तरफ से दायर नई चार्जशीट में तेजस्वी यादव को भी दोषी बनाया गया है।

इसके बाद नीतीश कुमार की हरिवंश से मुलाकात ने कई संभावनाओं को हवा दे दी है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने पार्टी के नेताओं से मिल रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों से मिले।

अब पिछले तीन दिनों से वह अपनी पार्टी के लोकसभा-राज्यसभा सांसदों से मिल रहे हैं। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस मुलाकात में मुख्यमंत्री बस क्षेत्र की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। सभी को चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश भी नीतीश कुमार की तरफ से दिया जा रहा है।

लेकिन हरिवंश नारायाण और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकार पर जदयू नेता भी इस पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं। ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। जानकारों का कहना है कि सियासत में कोई अछूत नही होता।

टॅग्स :हरिवंशजेडीयूBJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?