लाइव न्यूज़ :

'बिहार में बहार है, हर 4 घंटे में एक बलात्कार', लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2020 18:02 IST

नीतीश कुमार ने भी कल अपने वर्चुअल रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव के ट्वीट को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मुझको और मेरी सरकार को बिहार का भार बताया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के चुनावी शंखनाद करने के बाद अब राजद ने नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने एक साथ नीतीश कुमार पर हमला किया है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी शंखनाद करने के बाद अब राजद ने नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया है. आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने एक साथ नीतीश कुमार पर हमला किया है. राबड़ी देवी ने ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में बहार है, हर 4 घंटे में एक बलात्कार, और हर 6 घंटे में एक हत्या, करवाने वाली सरकार है.

राबड़ी देवी से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया गया है. लालू के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया है कि खो गया नीतीश का वो पर्चा, जिसे पढकर मांगता बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, अब तो दर्जा की करता भी नहीं चर्चा क्योंकि डबल इंजन में आती है लज्जा. जबकि तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली है. तेजस्वी यादव ने आज ट्वीट कर लिखा है कि मेरी चुनौती है कि वो अकेले चुनाव लड के दिखा दें. लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि जो वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते थे, उसका क्या हुआ. 

आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. यहां उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने भी कल अपने वर्चुअल रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव के ट्वीट को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मुझको और मेरी सरकार को बिहार का भार बताया गया है. अरे आपको तो मौका मिला था. लेकिन उसके बाद भी बिहार के लिए कुछ नहीं किया. हम काम करते हैं. काम करने वाला भार की परवाह नहीं करता. जितना बोलते रहिए बोलते रहिए. आप अंदर है. इसलिए कम से कम लोगों को मुक्ति तो मिली हुई है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं