लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव एआईएमआईएमः सीमांचल से मिथिलांचल तक लड़ेंगे चुनाव, असदुद्दीन ओवैसी की नजर मुस्लिम वोट पर, कहा-जातिगत जनगणना कब, वक्फ कानून के खिलाफ लड़ना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 11:29 IST

Bihar Elections AIMIM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ फैला रही है कि नया वक्फ कानून मुसलमानों, खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। हमें नये वक्फ कानून के खिलाफ लड़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं।क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी काफी है।किशनगंज में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

किशनगंजः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि देश में जातिगत जनगणना कब कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि जातिगत गणना अगली जनगणना का हिस्सा होगी। बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जातिगत जनगणना समाज के हर वर्ग के लिए न्याय और प्रभावी सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन हम केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना के लिए निर्धारित समय सीमा जानना चाहते हैं।

आप (केंद्र सरकार) इसे कब शुरू करेंगे और यह प्रक्रिया कब तक पूरी हो जाएगी?” एआईएमआईएम प्रमुख ने दावा किया, “पसमांदा और गैर-पसमांदा मुसलमानों की अलग-अलग गणना की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो कि लाभ हाशिये पर पड़े लोगों को मिले। अद्यतन जातिगत आंकड़ों के अभाव के कारण निष्पक्ष नीतिगत निर्णय नहीं हो पा रहे हैं, जिससे देश को पुरानी पड़ चुकी 1931 की जाति जनगणना पर निर्भर रहना पड़ रहा है।” पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, “हम सभी इसकी निंदा करते हैं।

हमारी पार्टी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार को पूरा समर्थन दिया है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए कि इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। संसद के दोनों सदनों में हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर ओवैसी ने कहा, “यह कानून मुसलमानों के खिलाफ है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ फैला रही है कि नया वक्फ कानून मुसलमानों, खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। हमें नये वक्फ कानून के खिलाफ लड़ना होगा।” सीमांचल क्षेत्र में बिहार के चार उत्तर-पूर्वी जिले-पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं। इस क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी काफी है। ओवैसी शनिवार को किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

टॅग्स :बिहारअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं