लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: चुनाव आयोग ने मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2020 12:59 IST

कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी हैं। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की 243 सीटों वाली  विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 38 सीटें आरक्षित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है।

नई दिल्लीः  चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार की 243 सीटों वाली  विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 38 सीटें आरक्षित हैं। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार चुनाल के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7.6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्वारनटाइन किए गए कोरोना मरीज़ मतदान के अंतिम दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में उनक वोट डाला जा सकेगा। 

कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी हैं। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।

बता दें कि पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।

SC का चुनाव स्थगित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता को इस संबंध में निर्वाचन आयोग के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने की छूट देने भी इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘हम हर किसी को निर्वाचन आयोग के पास जाने की अनुमति नहीं दे सकते। हम आपको केवल याचिका वापस लेने की अनुमति दे सकते हैं।’’ आयोग शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है। अजय कुमार नामक व्यक्ति ने याचिका दायर करके दावा किया था कि महामारी के कारण विधानसभा चुनाव सुचारू रूप से आयोजित नहीं किए जा सकते। याचिका में स्थिति सामान्य होने तक बिहार विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया था। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र