लाइव न्यूज़ :

मधेपुरा में बढ़ई की हत्या?, सीतामढ़ी में गोलीबारी, सोनपुर में अपराधियों ने गोली मार शिक्षक की हत्या की, बेतिया में बारात पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नीतीश सरकार पर हमलावर राजद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2025 15:31 IST

राजद ने 25 नवंबर को भी नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज में शादी समारोह में फायरिंग, कई को लगी गोली।बेतिया में बारात पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई को लगी गोली।मोदी-नीतीश का महाजंगलराज, जातिवादी मीडिया का रामराज्य!

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में राजद करारी हार के बाद नीतीश सरकार पर हमलावर है। राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा। राजद ने क्राइम बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार को 'महाजंगलराज' बताया। राजद ने पोस्ट कर लिखा कि मधेपुरा में बढ़ई की गोली मारकर हत्या! सीतामढ़ी में गोलीबारी, युवक को लगी गोलियां! सोनपुर में अपराधियों ने गोली मार की शिक्षक की हत्या! बेतिया में बारात पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई को लगी गोली। इसके साथ ही गोपालगंज में शादी समारोह में फायरिंग, कई को लगी गोली।

मोदी-नीतीश का महाजंगलराज, जातिवादी मीडिया का रामराज्य! मोदी जी सिक्सर की गोलियां आपके समर्थक अब गरीब लोगों पर चला रहे है। वहीं, राजद ने 25 नवंबर को भी नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। राजद ने पोस्ट कर लिखा था कि रोहतास में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत! ये अपराध जंगलराज की श्रेणी में नहीं आएंगे क्योंकि बीजेपी सरकार में अचेत मुख्यमंत्री और बड़बोला गृहमंत्री है।

बाक़ी सिस्टम वही है। पटना में खून ही खून! अब हुआ ट्रिपल मर्डर! अपराधियों ने कानून व्यवस्था का बजाया घंटा, बड़बोले गृहमंत्री का मुंह लटका। नीतीश सरकार का क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए राजद ने पोस्ट में लिखा था कि भागलपुर में 4-5 दर्जन मोदी समर्थक सम्राट अपराधियों ने मंगलराज समझ बारात पर किया हमला! अनेक घायल, बारातियों से जेवरात, गहने और पैसे लूटे, महिलाओं के साथ छेड़खानी की, मोदी है तो मुमकिन है बोल-दूल्हा जान बचाकर भागा।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब पीएम मोदी प्रचार करने आए थे, तब वह राजद पर गानों के जरिए खूब प्रहार करते थे। पीएम मोदी ने उस वक्त रैलियों में 'मारी सिक्सर के छह गोली…' का जिक्र किया था और राजद पर करारा प्रहार किया था। वहीं, अब राजद पीएम मोदी की बातों से बिहार सरकार पर पलटवार कर रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?