लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः विपक्षी सदस्यों ने नीतीश सरकार की खोली पोल, कानून-व्यवस्था पर सवाल, जमकर हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2022 20:10 IST

Bihar Assembly-बिहार में जहरीली शराब कांड से लगातार हो रही मौतों के लिए भी माले ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Open in App
ठळक मुद्देबालू माफिया संरक्षक गया की एसएसपी को निलंबित करो.जहरीली शराब से मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा दो.नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है.

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आज तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले और सदन के अंदर विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा किया. विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में सुशासन के दावों को विपक्षी सदस्यों ने पोल खोल दिया.

भाकपा-माले विधायक महबूब आलम ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक दलित की बेटी का बलात्कार हो जाता है. लेकिन दुर्भाग्य है कि जिस बाप की बेटी का बलात्कार होता है, वह अपनी बेटी को वापस करने की गुहार लगाने के लिए दबंगों के पास विनती करने जाता है. 

शून्यकाल के दौरान महबूब आलम ने कहा कि उन्होंने कहा कि एक दलित समुदाय की बेटी का बलात्कार होता है. उसका पिता न्याय के लिए पुलिस के पास नहीं जाता है. वह उन्हीं दबंगों के पास जाता है और कहता है कि बेटी का बलात्कार तो हो ही गया है अब कम से कम उसे लौटा दो. बावजूद इसके बेटी नहीं लौटती है और पिता का पास उसका शव आता है.

उन्होंने इसका जिक्र कर राज्य में कानून-व्यवस्था की दयनीय स्थिति और पुलिस के इकबाल पर सवाल उठाया. माले विधायकों ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर पुलिसिया राज स्थापित किया जा रहा है. दलितों और अति पिछड़ों के ऊपर पुलिस दमनकारी कार्यवाही कर रही है और नीतीश सरकार को शर्म नहीं आ रही.

बिहार में जहरीली शराब कांड से लगातार हो रही मौतों के लिए भी माले ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले राज्य में जहरीली शराब कांड और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया है. विधायक हाथों में प्ले कार्ड लेकर विधानमंडल परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए. उन्होंने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है.

भाकपा माले विधायकों ने नारा लगाया..बिहार को पुलिस राज बनाना बंद करो, राजनेता प्रशासन-शराब माफिया गठजोड पर कार्रवाई करो, दलितों अतिपिछडों पर कार्रवाई क्यों, नीतीश सरकार शर्म करो, पुलिस बालू माफिया से गठजोड़, बालू माफिया संरक्षक गया की एसएसपी को निलंबित करो, जहरीली शराब से मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा दो.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारसीपीआईएमजेडीयूआरजेडीबिहार बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार