लाइव न्यूज़ :

हनुमान मंदिर के लिए मुस्लिम शख्स ने दान कर दी 80 लाख रुपये की अपनी जमीन

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2020 10:33 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने हनुमान मंदिर के लिए अपनी जमीन गांव वालों को दान कर दी। इस जमीन की कीमत 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमान मंदिर के लिए बेंगलुरु के एक मुस्लिम शख्स ने अपनी जमीन दान कर दी हैबेंगलुरु के काडूगोडी के बेलाथूर के रहने वाले मुस्लिम परिवार ने संप्रदायिक सौहार्द की पेश की मिसाल हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए गांव वालों को कम पड़ रही थी जमीन, ऐसे में सामने आया बशा परिवार

आज के दौर पर जब हर विषय में हिंदू-मुस्लिम और सांप्रदायिकता का एंगल खोजने और उसे भुनाने की होड़ लगी है, एक शख्स ने अनोखी मिसाल पेश की है। बेंगलुरु के एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हनुमान मंदिर के पुनर्निमाण के लिए करीब 80 लाख से एक करोड़ के बीच की जमीन दान कर दी। इस शख्स ने 1.5 गुंतास जमीन दान में दी है। एक एकड़ में 40 गुंतास होते हैं।

डेक्कान हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार कार्गो बिजनेस से जुड़े 65 साल के एचएमजी बशा ने मंदिर के लिए अपनी जमीन दान कर कई लोगों के दिल जीत लिए हैं। बेंगलुरु के काडूगोडी के बेलाथूर के रहने वाले बशा परिवार के पास होसाकोटे तालुक के वालागेरेपुरा में एक छोटे हनुमान मंदिर से ठीक करीब 3 एकड़ से ज्यादा जमीन है।

तीन दशक से ज्यादा समय से यहां श्रद्धालु पूजा के लिए आते थे। हालांकि बशा को ऐसा महसूस हुआ कि वहां जगह कम है और श्रद्धालुओं को मंदिर में कम जगह होने से काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। 

बशा के अनुसार, 'इसी दौरान गांव वालों ने मंदिर के पुनर्निमाण की भी योजना बनाई लेकिन उनके पास पर्याप्त जगह नहीं थी। इस बारे में जब मुझे पता चला तो मैंने तीन एकड़ में से 1.5 गुंतास जमीन दान करने का प्रस्ताव दिया।'

यह जमीन बेहद अहम स्थान पर स्थित है। इसके ठीक पास से ही ओल्ड मद्रास रोड भी गुजरती है। बशा ने बताया कि उनके फैसले से उनके परिवार के दूसरे सभी लोग भी सहमत थे। बशा ने कहा, 'आज हम हैं, कल हम नहीं रहेंगे। हमारा जीवन अनिश्चितता से भरा है। ऐसे में एक-दूसरे के खिलाफ नफरत फैलाने से क्या मिलेगा।' 

बहरहाल, जमीन मिलने के बाद श्री वीरांजनेयास्वामी देवालय सेवा ट्रस्ट ने मंदिर के पुनर्निमाण के काम को आगे बढ़ा दिया है। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बशा के योगदान को बताने के लिए गांव वालों ने मेन रोड के करीब एक पोस्टर भी लगाया है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों