लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में 12 और 13 अप्रैल को इन इलाकों में होगा पावर कट, BESCOM ने जारी की सूची, देखें लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2022 12:01 IST

Bengaluru Electricity cut: बेंगलुरु में 12 और 13 अप्रैल को अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्यों की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। देखें शहर के किन इलाकों में होगा पावर कट...

Open in App

बेंगलुरु: बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने 12 अप्रैल और 13 अप्रैल को कुछ अपग्रेडेशन और अन्य काम के कारण बिजली में कटौती की घोषणा की है। बेंगलुरु में मंगलवार और बुधवार को चारों जोन के लोगों को करीब चार से पांच घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। यहां देखें बेंगलुरु के उन कुछ हिस्सों की लिस्ट जहां 12 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा-

वेस्ट जोन

पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 12 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसमें हेगगनहल्ली क्रॉस, स्काईलाइन बीबीएमपी पार्क के पास नंजरसप्पा लेआउट, सनाकी बयालू, रमन कॉलेज रोड, वृषभावती नगर, मल्लाथल्ली लेआउट, ईस्ट वेस्ट कॉलेज रोड, द्वारका राजराजेश्वरी मंडल के तहत बसा रोड, केएलई कॉलेज रोड, बीडीए क्षेत्र ब्लॉक 1, वीएम नगर और एचवीआर लेआउट, मारुति नगर जैसे इलाके शामिल हैं।

ईस्ट जोन

राममूर्ति नगर, जय भीम नगर (जेबीएन) बस स्टॉप, केजी पुरा मेन रोड, उदयनगर और कोडिहल्ली मेन रोड जैसे इलाके सुबह करीब 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।

साउथ जोन

शहर में मंगलवार को मणिपाल काउंटी रोड, एईसीएस लेआउट, सुभाष नगर, नीलांद्री रोड, मराठाहल्ली, कावेरी लेआउट, विनायक लेआउट, बालाजी लेआउट, तुलसी थिएटर रोड, सेंट जॉन्स हॉस्टल, कोरमंगला 2nd स्टेज, चिक्काडुगोडी, जय भीम नगर और जेसी औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली कटौती रहेगी।

नॉर्थ जोन

शहर के नॉर्थ जोन में सीएमटीआई, स्पर्श अस्पताल, हनुमान लेआउट, द्वारकानगर, पाइप लाइन रोड, डोड्डाब्यालाकेरे, केम्पापुरा, लुडुनगर, सिल्वेपुरा, राघवेंद्रधाम, कुंबरहल्ली, हुरलीचिक्कनहल्ली और हेसरघट्टा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

बेंगलुरु के वे इलाकें जहां 13 अप्रैल को बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ेगा-

वेस्ट जोन

हेगनाहल्ली क्रॉस, एचवीआर लेआउट, सनाकी बयालू, रमन कॉलेज रोड, वृषभावती नगर, मल्लथल्ली लेआउट, ईस्ट वेस्ट कॉलेज रोड, द्वारका बसा रोड, केएलई कॉलेज रोड, विग्नेश्वर नगर, नंदगोकुला लेआउट, चंद्र लेआउट और बापूजी लेआउट जैसे क्षेत्रों को पावर कट का सामना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करना पड़ेगा।

साउथ जोन

13 अप्रैल को डोड्डमंगला, नीलाद्री रोड, शारदानगर और जेसी इंडस्ट्रियल लेआउट क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।

नॉर्थ जोन

यहां के जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा उनमें पीन्या पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाके सहित अमरावती लेआउट और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र