आठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 13:10 IST2026-05-02T13:09:15+5:302026-05-02T13:10:22+5:30

मामला तब सामने आया जब मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने वाली 43 वर्षीय महिला ने 30 अप्रैल को राजराजेश्वरी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

43-year-old woman separated husband 8 years met Chandragouda 2021 coming house pretext offering makeup work in TV serials physical relations promising marry her | आठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने बताया कि आरोपी हानियूर चंद्रगौड़ा रामनगर की बाल कल्याण समिति का सदस्य है।जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई अन्य महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भी मिलीं।आरोपी अक्सर उसके घर आने लगा और उसने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

बेंगलुरु:बेंगलुरु में एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करने और यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में 46 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हानियूर चंद्रगौड़ा रामनगर की बाल कल्याण समिति का सदस्य है।

उसने बताया कि जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई अन्य महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भी मिलीं। उसने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने वाली 43 वर्षीय महिला ने 30 अप्रैल को राजराजेश्वरी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्राथमिकी के अनुसार, महिला की चंद्रगौड़ा से मुलाकात 2021 में हुई थी। उसने महिला से कहा कि वह कई टीवी धारावाहिकों से जुड़ा है और उसने मेकअप का काम देने के बहाने उसका फोन नंबर ले लिया। महिला पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर उसके घर आने लगा और उसने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस के अनुसार, चंद्रगौड़ा पर आरोप है कि उसने महिला को धमकी दी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानती और उसके साथ संबंध बरकरार नहीं रखती है तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर देगा। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि 2024 में उसने महिला के दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए, खुद को उसका पति बताकर एक घर किराए पर लिया था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने टोल शुल्क से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक होने का फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Web Title: 43-year-old woman separated husband 8 years met Chandragouda 2021 coming house pretext offering makeup work in TV serials physical relations promising marry her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे